फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अपना गला बचाने को विवि ने कॉलेजों पर कसी नकेल

अपना गला बचाने को विवि ने कॉलेजों पर कसी नकेल

Tue, 31 Jul 2018 12:24 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 31 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
अपना गला बचाने को विवि ने कॉलेजों पर कसी नकेल
MJP Rohilkhand university
बीएड कॉलेजों की फर्जीवाड़े की आंच विश्वविद्यालय पर न आए इसके लिए विश्वविद्यालय ने पहले ही इंतजाम कर लिए हैं। बीएड के प्रैक्टिकल शुरू होने से पहले ही कॉलेजों को बताना होगा कि जितने प्रवेश हुए हैं वो निर्धारित शिक्षण अभ्यास कार्य एवं आर्डिनेंस के तहत हैं। कॉलेज इसमें फर्जीवाड़ा न कर सकें इसके लिए कॉलेज के प्राचार्य और सचिव से नोटरी से सत्यापित शपथपत्र पर जवाब लिया जाएगा।
विज्ञापन

बीएड कॉलेजों में पिछले समय में कई गड़बड़ियां पकड़ में आईं। अक्सर राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से मान्यता मिलने से पहले ही कॉलेज प्रवेश ले लेते हैं और विश्वविद्यालय से परीक्षाएं भी करा लेते हैं। कॉलेजों के फर्जीवाड़े की आंच विश्वविद्यालय पर न आए इसलिए प्राचार्य और सचिव को शपथ पत्र पर देना होगा कि उन्हीं विद्यार्थियों का प्रैक्टिकल हो रहा है जिनका नियमानुसार प्रवेश हुआ।
विज्ञापन


80 फीसदी से ज्यादा अंक वालों की कॉपी सुरक्षित रखी जाएगी
विश्वविद्यालय ने प्रैक्टिकल कराने के नियम भी जारी किए हैं। छात्र अपना नाम और रोल नंबर परीक्षक को नहीं बताएगा। मूल्यांकन तीन परीक्षक लेंगे। इसमें शिक्षण अभ्यास के 100 अंक, 50 अंक मौखिक परीक्षा के होंगे। आंतरिक मूल्यांकन 100 अंक का होगा। जिन छात्रों के 80 फीसदी से अधिक अंक आएंगे उनकी कॉपी सुरक्षित रखी जाएगी। 80 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले तीन छात्रों का सत्रीय कार्य और फाइनल पाठ योजना के रिकॉर्ड्स नमूने के तौर पर आंतरिक परीक्षक को सौंपे जाएंगे। ये रिकार्ड विश्वविद्यालय के समन्वयक को सौंपे जाएंगे। परीक्षा समाप्त होने के उसी दिन वाह्य परीक्षक को विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अंक अपलोड करने होंगे और अगले दिन उसकी हॉर्ड कॉपी विवि को भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed