{"_id":"5aee0f9b4f1c1b320a8b858d","slug":"201525551003-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक अस्पताल की दीवार फांदकर भाग निकले दो मनोरोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक अस्पताल की दीवार फांदकर भाग निकले दो मनोरोगी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 06 May 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मानसिक चिकित्सालय से दो मनोरोगी शनिवार सुबह नाश्ता करने के बाद दीवार फांदकर भाग निकले। अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी 7:30 बजे मरीजों की गिनती करने पर हुई। इसके बाद मरीजों के परिवार को इस बाबत बताया गया। जिला मानसिक अस्पताल के निदेशक ने बारादरी थाने में सूचना दी है।
मुरादाबाद जिले के सराय खजूर पोस्ट खास थाना छजलैट निवासी मुजाहिद का जिला मानसिक चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। शाही कस्बा निवासी छत्रपाल के भाई मान सिंह को भी मानसिक दशा ठीक न होने पर 11 सितंबर, 2017 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों मरीज पहले परिवार वार्ड में भर्ती किए थे। बाद में उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। तहरीर के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 5:50 बजे मरीजों की गिनती करने के बाद उन्हें चाय पिलाकर दलिया बांटा गया। नाश्ता करने के बाद सभी मरीज अपने वार्ड में चले गए। इसी बीच मौका पाकर मान सिंह और मुजाहिद अस्पताल से भाग निकले। स्टाफ को दोबारा गिनती करने पर दोनों के गायब होने की जानकारी हुई। पुलिस मान रही है कि दोनों पीछे की दीवार फांदकर निकले हैं। बारादरी थाने के इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज करके दोनों की तलाश की जा रही है।