फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बरेली में चार बार बदल चुकी है माफियाओं की सूची

बरेली में चार बार बदल चुकी है माफियाओं की सूची

Sat, 10 Feb 2018 10:04 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
बरेली में चार बार बदल चुकी है माफियाओं की सूची
चार बार बदल चुकी है भूमाफिया की सूची
विज्ञापन

अब एडीजी नए सिरे से कब्जेदारों को करा रहे चिह्नित
बरेली। शासन के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने आठ दिसंबर, 2017 को जिले के टॉप-10 भूमाफिया चिह्नित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उस समय प्रशासन ने जिले में टॉप-10 भूमाफिया चिह्नित किए थे। हालांकि जिले में कुल 41 भूमाफिया चिह्नित किए गए थे। दबाव में पुलिस ने छोटे-मोटे कब्जेदारों को चिह्नित कर भूमाफिया की सूची भेज दी। तब से जमीन पर अनधिकृत कब्जा करने वालों की सूची चार बार बदल चुकी है। किसी भूमाफिया पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है।

प्रशासन ने 14 दिसंबर, 2017 को टॉप-10 भूमाफियाओं की सूची जारी की थी। इसमें शहर के 30 से ज्यादा बड़े माफिया को छोड़कर गांवों के गरीब और छोटे-मोटे कब्जेदारों को शामिल कर खानापूरी कर दी गई। टॉप-10 भूमाफिया में ज्यादातर नाम गांवों के थे। कोई भी नामी भूमाफिया इसमें शामिल नहीं था। इसके बाद प्रशासन ने जिन 41 भूमाफिया को चिह्नित करने का दावा किया था, उनमें नहर की जमीन पर कब्जा करने वाले 22 भूमाफिया में से (जिन पर मुकदमे भी चल रहे हैं) एक का भी नाम शामिल नहीं था। जब भूमाफिया की सूची पर सवाल उठे तो शहर के अलावा तहसील स्तर पर भूमाफिया की संशोधित सूची बनाने को कहा गया। दो बार फिर से भूमाफिया की सूची बनाई गई, लेकिन वह भी अंतिम नहीं थी। पुरानी सूची खारिज होने के बाद हाल ही में आए एडीजी प्रेमप्रकाश ने मंडल स्तर पर भूमाफिया की नई सूची बनाने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed