फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   2000 VAV of ARV to Bareilly

बरेली को मिली एआरवी की 2000 वॉयल

Sat, 28 Oct 2017 01:40 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 28 Oct 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
काफी जद्दोजहद के बाद जिले को 2000 एआरवी (एंटी रैबीज वैक्सीन) का आवंटन हुआ है। शनिवार शाम तक खेप यहां पहुंचने की उम्मीद है। इसे जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी और पीएचसी पर इलाज में इस्तेमाल किया जाएगा। रोजाना आने वाले मरीजों का आंकड़ा देखते हुए इस खेप से दस दिन काम चल पाना भी मुश्किल है। 
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक माह पहले एंटी रैबीज वैक्सीन खत्म हो गई थी, जिसे लेकर मरीजों ने काफी हंगामा किया था। ग्रामीण क्षेत्रों के सीएचसी और पीएचसी में तो दो माह से एआरवी की किल्लत है। रोजाना कई मरीज जिला अस्पताल आ रहे हैं और निराश होकर लौट रहे हैं। जिला अस्पताल ने एआरवी की कमी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को वैक्सीन लगाने के लिए आईडी दिखाने को कहा था। बाजार में भी वैक्सीन लगभग खत्म हो गई थी। काफी इंतजार के बाद शुक्रवार को शासन से जिले के लिए 2000 एआरवी जारी करने की जानकारी मिली। इसमें से 1200 वैक्सीन जिला अस्पताल और 800 सीएचसी और पीएचसी भेजी जाएंगी। वहीं, एक दिन में करीब 150 मरीज जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने आते हैं। ऐसे में यह दस दिन भी नहीं चल पाएगी। 
विज्ञापन


कोट 
1200 एआरवी जिला अस्पताल के भेजी गई है। शनिवार को यह आ जाएंगी। सोमवार से इन्हें लगाना शुरू कर देंगे। ग्रामीण क्षेत्र के मरीज  सीएचसी और पीएचसी पर वैक्सीन लगवा सकते हैं। वहां के लिए भी 800 वैक्सीन भेजी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. केएस गुप्ता, प्रमुख अधीक्षक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed