फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   200 needy people returned from Union Minister's program without blankets

Bareilly News: केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम से बिना कंबल लिए लौटे 200 जरूरतमंद

Wed, 24 Dec 2025 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
200 needy people returned from Union Minister's program without blankets
बहेड़ी। शमशान ग्रह शेड का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद।
बहेड़ी। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के कार्यक्रम के दौरान कंबल पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कंबल के अभाव में 200 लोगों को मायूसी हाथ लगी। अधिक संख्या में लोगों के कंबल से वंचित रहते देख मंत्री का पारा चढ़ गया और उन्होंने मौजूद तहसीलदार भानु प्रताप को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इस मामले में मंत्री ने डीएम को भी तहसीलदार के विरुद्ध शासन में पत्राचार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मंगलवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने 24 जगह पर बनाए गए श्मशान गृह के शेडों का उद्घाटन किया। इस दौरान 50 विकलांगों को ट्राई साइकिल और जरूरतमंदों को कंबल बांटे। इस दौरान 300 लोग कंबल लेने पहुंचे थे। लेकिन, तहसील प्रशासन ने मंत्री को 100 कंबल बांटने के लिए मुहैया कराए थे। संख्या अधिक होने पर काफी लोग कंबल से वंचित रह गए तो मंत्री का नाराज होना स्वाभाविक भी था। कंबल कम होने पर मंत्री ने मंच पर तहसीलदार को कहा कि जितने लोगों को बुलाओ। सुनिश्चित करो कि उनको वह चीज मिले। मैं यहां कोई सांकेतिक कार्य करने नहीं आया हूं, न ही सरकार की ऐसी सोच है जो पात्र है उसको लाभ मिलना चाहिए, वरना न बुलाइए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उन्होंने जन समस्याओं को भी सुना। पिछले सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने के लिए गन्ना आयुक्त को और प्रमुख सचिव को पत्र भेज कर संवाद करने के आदेश दिए। कार्यक्रम के बाद मंत्री नौली, रतनगढ़ आदि गांव में पहुंचकर जन संवाद किया। यहां से वह गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंचे। गुरु गोविंद सिंह जी के साहिब जादो बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेहसिंह की पूर्ण स्मृति में आयोजित वीर बाल दिवस संगोष्ठी में हिस्सा लिया। इस दौरान नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी, रवि मल्होत्रा, चौधरी ओमवीर सिंह, सुनील गंगवार, गन्ना समिति के डायरेक्टर सरदार मेजर सिंह, अजय जायसवाल, शांतिपाल गंगवार, शेरगढ़ के ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र गंगवार, अतुल गर्ग, सरदार सतनाम सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी आराम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
जितने कंबल थे, वह बांटने के लिए भेज दिए गए। जिले से जो कंबल मिले थे। वह लेखपालों के जरिए बंटवा दिए गए। केसर चीनी मिल ने 60 कंबल बांटने के लिए दिए थे। उनको मिलकर 100 कंबल केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में भेजे थे। अब वहां ज्यादा लोग हो गए तो इसमें मैं क्या कर सकता हूं।
- भानु प्रताप, तहसीलदार बहेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed