{"_id":"5ce067d0bdec220743638d79","slug":"191558210512-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाए रहेंगे बादल, धूल भरी आंधी चलेगी... बूंदाबांदी भी संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाए रहेंगे बादल, धूल भरी आंधी चलेगी... बूंदाबांदी भी संभव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अगले हफ्ते तापमान में कमी के चलते भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। दिन में आसमान में कभी-कभार बादल भी दिखेंगे। 22 मई को धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी भी होने की उम्मीद जताई जा रही है। आमतौर पर 24 मई तक आसमान साफ रहेगा पर धूप की तीव्रता कम रहेगी। दोपहर छोड़कर बाकी समय गर्मी का एहसास न के बराबर रहेगा।
शनिवार को तापमान में 2.0 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की गई। औसतन तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम था। सुबह भी हल्के बादल छाए रहे। दोपहर में धूप की तीव्रता कुछ बढ़ी, लेकिन शाम को हल्की हवा चलने के साथ ही तापमान में और कमी आ गई। न्यूनतम तापमान भी 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्र्ज किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि आगामी दो दिन तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। मगर पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते तापमान में कमी रहेगी। 21 मई को धूप निकलेगी, लेकिन आसमान में बादल भी छाए दिखेंगे। 22 मई को दोपहर बाद धूल भरी हवा चलने और बूंदाबांदी होने के आसार हैं। फिर 23 मई को भी सूर्य रोजाना की तरह निकलेंगे, लेकिन आसमान में बादल रहने से गर्मी की तपिश नहीं रहेगी। 24 मई को भी आसमान में बादल छाए रहने से दिन का तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से कम रहेगा।