{"_id":"5cb635bcbdec22145f53ae35","slug":"191555445180-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी में लगा कंप्यूटर स्टाफ डुप्लीकेट मार्कशीट का काम अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी में लगा कंप्यूटर स्टाफ डुप्लीकेट मार्कशीट का काम अटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला निर्वाचन कार्यालय ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कंप्यूटर सेक्शन के सभी कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगा दी है, जिसके चलते मार्कशीट बनाने का काम ठप हो गया है। दूरदराज से आने वाले छात्र-छात्राएं परेशान होकर सिंगल विंडो पर विवाद कर रहे हैं।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रशासनिक अधिकारी एवं लिपिक वर्ग में 192 कर्मचारी हैं। इनमें से 160 कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगा दी गई है। इसमें कंप्यूटर सेक्शन के दर्जन भर कर्मचारी भी शामिल हैं। कंप्यूटर सेक्शन के कर्मचारियों के चुनाव ड्यूटी पर जाने के चलते यहां डुप्लीकेट मार्कशीट बनाने का काम लगभग चौपट हो गया है।
सिंगल विंडो इंचार्ज मनोज पांडेय ने बताया कि नौ अप्रैल से अब तक सिर्फ पांच मार्कशीट ही बनाई जा सकी हैं, जबकि 40 से ज्यादा आवेदन आए हैं। ऐसे में दूरदराज से आने वाले छात्र-छात्राएं मार्कशीट समय से न बनने के चलते परेशान होकर लौट रहे हैं। जिन छात्र-छात्राओं को मार्कशीट की तत्काल आवश्यकता है, वे सिंगल विंडो पर आकर हंगामा कर रहे हैं।