फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘बॉडी बनाने को कभी शॉर्टकट न अपनाएं’

‘बॉडी बनाने को कभी शॉर्टकट न अपनाएं’

Mon, 15 Apr 2019 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
‘बॉडी बनाने को कभी शॉर्टकट न अपनाएं’
बरेली। तीन बार मिस्टर वर्ल्ड रह चुके दिल्ली के वसीम खान रविवार को बरेली पहुंचे। यहां उन्होंने बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे युवाओं को टिप्स दिए। बताया कि किस तरह से अच्छी फिटनेस हासिल करके चैंपियनशिप जीती जा सकती है। शहर के कई जिमों में ट्रेनिंग कर रहे बॉडी बिल्डर भी उनसे मिलने पहुंचे।
विज्ञापन

वसीम खान तीन बार मिस्टर वर्ल्ड रह चुके हैं। रविवार को वह एक शादी में शामिल होने के लिए बरेली आए थे। उन्होंने बताया कि आज हर युवा खुद को फिट देखना चाहता है। इसके लिए वह कई तरह के पदार्थों का सेवन करता है, जो कि नहीं करना चाहिए। वह बीस साल से बॉडी बिल्डिंग कर रहे हैं। अब ओलंपिया गोल्ड की तैयारी कर रहे हैं। बॉडी बनाने के लिए कभी शॉटकट नहीं अपनाया। अच्छी डाइट और नियमित वर्कआउट से अच्छी बॉडी बनाई जा सकती है। उन्होंने बताया चैंपियनशिप जीतने के बाद रोजगार के भी तमाम अवसर खुल जाते हैं। इस दौरान मोहम्मद अफ्शा, योगेश, शादाब बेग, आरिफ, डॉ. मोहम्मद राशिद, गुलाब कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed