{"_id":"5cae4903bdec2213ef2d3415","slug":"191554925827-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में निकली गोह, पीटकर मार डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में निकली गोह, पीटकर मार डाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पुलिस लाइन परिसर में ब्लॉक 90 की ओर दोपहर बाद एक गोह (विषखोपरा) निकल आई। स्थानीय लोगों ने इसे पीटकर मार दिया। वन विभाग को सूचना दी गई पर कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
विशालकाय गोह ब्लॉक के सार्वजनिक शौचालयों की ओर झाड़ियों में दिखी तो हंगामा मच गया। थोड़ी ही देर में काफी भीड़ जुट गई। पुलिसकर्मियों के परिवारों के तमाम लोग यहां आ गए। महिलाएं और बच्चे सहमे हुए थे। किसी ने वन विभाग तो किसी ने आरआई को सूचना दी। इससे पहले भीड़ देखकर गोह इधर से उधर भागने लगी तो लोगों ने लाठी और सब्बल से इसे मार डाला। ब्यूरो