{"_id":"5c9a834dbdec22140c42be37","slug":"191553630029-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेशनल और सेमेस्टर कोर्स की परीक्षाओं की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेशनल और सेमेस्टर कोर्स की परीक्षाओं की तैयारी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मुख्य परीक्षाओं के साथ ही रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रोफेशनल एवं सेमेस्टर कोर्स की परीक्षाओं की तैयारी भी शुरू कर दी है। यह परीक्षाएं 25 अप्रैल से शुरू हो सकती हैं, जिसमें करीब 50 हजार छात्र-छात्राएं बैठेंगे।
रुहेलखंड विवि के प्रोफेशनल कोर्सेज के परीक्षा फार्म 25 मार्च तक भरे जा चुके हैं। सेमेस्टर कोर्सेज के फार्म भरने के लिए 28 मार्च तक की मोहलत है। यह समय खत्म होने के साथ ही रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रोफेशनल और सेमेस्टर कोर्स की परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध कॉलेजों में प्रोफेशनल और सेमेस्टर कोर्स में करीब 50 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है मुख्य परीक्षाएं खत्म होने वाली हैं और इसके साथ ही 25 अप्रैल से इनकी परीक्षाएं शुरू कराई जा सकती हैं।
2346 ने छोड़ दी विवि की परीक्षा
मंगलवार को विवि के 315 परीक्षा केंद्रों पर 34451 छात्र और 32959 छात्राओं ने परीक्षा दी। इसमें 2346 अनुपस्थित रहे, जिसमें 1466 छात्र और 881 छात्राएं हैं। मंगलवार को तीन नकलची छात्र भी पकड़े गए।