फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नेताजी! गेंदा-गुलाब की माला या टोपी को भी रिचार्ज मानें.. इधर पहनी और उधर मीटर घूमा

नेताजी! गेंदा-गुलाब की माला या टोपी को भी रिचार्ज मानें.. इधर पहनी और उधर मीटर घूमा

Wed, 27 Mar 2019 01:21 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
नेताजी! गेंदा-गुलाब की माला या टोपी को भी रिचार्ज मानें.. इधर पहनी और उधर मीटर घूमा
बरेली। उम्मीदवारों के नामांकन कराने के साथ ही उनका प्रचार संबंधी खर्च का मीटर भी घूमना शुुरू हो जाएगा। चूंकि 28 मार्च से नामांकन शुरू होने हैं, इसलिए जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से सामग्री के खर्च संबंधी रेट लिस्ट भी तय कर दी गई है। इसके तहत जो प्रत्याशी जितना खर्च करेगा, उनका चुनावी व्यय इसी रेट लिस्ट के हिसाब से तैयार किया जाना है। चीफ ट्रेजरी आफीसर को चुनाव व्यय का प्रभारी बनाते हुए प्रत्याशियों के व्यय का ब्योरा तैयार करने को लेखा टीमों का गठन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने इस बार लोकसभा चुनाव में प्रत्येक उम्मीदवार के लिए 70 लाख रुपये की अधिकतम चुनावी खर्च की सीमा निर्धारित की है। नामांकन के बाद उम्मीदवारों के खर्च का खाता तैयार करने के लिए रेट लिस्ट को अंतिम मंजूरी मिल गई है। इसके अंतर्गत प्रत्याशियों के स्वागत द्वार बनाने का खर्च 4000 हजार रुपये रहेगा। कार्यालय व जनसभा में इस्तेमाल होने वाली साधारण कुर्सी के लिए सात और फैंसी चेयर के लिए 12 रुपये तय हुए हैं। इसी तरह जनसभाओं में मंच बनाए जाने का भी खर्च तय हो गया है। इसके तहत 12 बाई 12 और आठ फिट ऊंचा मंच बनाने पर 12500 रुपये, 16 बाई 16 और चार फिट ऊंचा मंच बनाने पर 10200 और 16 बाई 32 और चार फिट ऊंचा मंच बनाने पर 15400 रुपये प्रत्याशियों के खर्च में जोड़े जाएंगे। प्रत्येक सोफा सेट के लिए 90 रुपये का चार्ज निर्धारित है। इसकी तरह फूल-मालाओं के लिए भी दाम तय हैं। इसें गुलाब की माला 40 से 80 रुपये, गेंदे की आठ से 30 रुपये, बुकें 120 रुपये और गुलदस्ता के 80 रुपये तय हुए हैं।
विज्ञापन


ढोल नगाड़ा 700 में, बैंक्वेट हाल 75000 में
-प्रत्याशियों के चुनावी खर्च में यह भी शामिल है वे अगर ढोल-नगाड़ा बजाते हैं तो उन्हें दो व्यक्तियों को पांच सौ और तीन लोगों को सात सौ रुपये का खर्च दिखाना होगा। इसके अलावा वह किसी बैंक्वेट हाल में काम करते हैं तो उन्हें 15 से लेकर 75 हजार रुपये उनके चुनावी खर्च में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग की नजर में टोपी 10 रुपये और झंडे की कीमत 60 रुपये
चुनाव आयोग की नजर में प्रत्याशी अपने समर्थकों के लिए जो टोपी खरीदेगा, उसका रेट 10 रुपये है, जबकि शॉटन का बड़ा झंडा 60 रुपये, सूती झंडा 20 रुपये और छोटा झंडा 10 रुपये कीमत का आंका गया है। इसी तरह पोस्टर के रेट भी तय हो गए हैं। इसके तहत 18 बाई 22 सेंटीमीटर का पोस्टर 3000, 16 बाई 16 सेंटीमीटर का पोस्टर 4500 और 23 बाई 36 सेंटीमीटर का पोस्टर 6000 रुपये प्रति हजार रहेगा। होर्डिंग फ्लैक्सी के रेट पांच से छह रुपये प्रति स्क्वायर फिट रहेेंगे।


प्रतिदिन प्रचार वाहन और जनरेटर के खर्च का भी होगा हिसाब
साइकिल - 25 रुपये
रिक्शा -35 रुपये
ई-रिक्शा - 550 रुपये
टैंपो -450 रुपये
टाटा मैजिक -1850 रुपये
ड्राइवर का प्रतिदिन खर्च- 700 रुपये खाना सहित
जनरेटर पांच केवी -300 रुपये व ईंधन अलग
जनरेटर साढ़े सात केवी-400 रुपये ईंधन अलग
जनरेटर 10 केवी - 650 रुपये ईंधन अलग
जनरेटर 40 केवी -1500 रुपये ईंधन अलग
जनरेटर 60 केवी - 2000 रुपये ईंधन अलग

प्रत्याशियों के चुनाव खर्च की रेट लिस्ट जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने तय कर दिया है। उम्मीदवारों को अपने नामांकन के साथ ही खर्च का हिसाब भी इसी आधार पर देना होगा।
- अनवर अहमद, सीटीओ व प्रभारी निर्वाचन व्यय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed