{"_id":"5c8ff5cfbdec2213f32f71dc","slug":"191552938447-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आज ब्रज में होली रे रसिया’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आज ब्रज में होली रे रसिया’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सोमवार को शहर की विभिन्न संस्थाओं और समितियों ने रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन कर होली का जश्न मनाया। बरेली महानगर सर्राफा एसोसिएशन ने एलन यूनियन क्लब में होली कार्यक्रम आयोजित किया। यहां मथुरा से आई रासलीला मंडली के साथ सभी ने फूलों की होली खेली। इस मौके पर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल समेत बबलू, संजीव, दिलीप, अरविंद, ओम बाबू आदि मौजूद रहे।
वैश्य कुमार तनय युवा संगठन ने सीताराम कूंचा स्थित धर्मशाला में भगवान शिव के प्रदोष पूजन और फूलों की होली का आयोजन किया। अखिल भारतीय शिव धर्म प्रदोष महामंडल के संचालक पंडित सुनील शर्मा ने भजन सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने ‘आज ब्रज में होली रे रसिया’ गाना सुनाया तो श्रोता झूम उठे। आयोजन में अध्यक्ष मोहित गुप्ता समेत अभिषेक, आकाश, अतुल, तुषार, आशीष आदि का सहयोग रहा। जेसीज क्लब बरेली ने एक होटल में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कपल गेम और लोकगीतों का मौजूद लोगों ने लुत्फ उठाया। सदस्यों का स्वागत तिलक और गुलाल लगाकर किया गया। सभी ने फूलों की होली खेली। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सचिव सारंग गुप्ता, मुनीश मित्तल, मोनिका, अंकुर गोयल आदि मौजूद रहे।
शांतिपूर्ण ढंग से होली खेलने का संकल्प
युवा लोधी सभा ने 20 मार्च को कालीबाड़ी पहुुंचने वाली रामबरात का रंगों से स्वागत करने के साथ ही शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का संकल्प लिया। जानकारी अध्यक्ष गौरव राजपूत ने दी।