फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नगर निगम के तीन हेल्पलाइन नंबर शुरू

नगर निगम के तीन हेल्पलाइन नंबर शुरू

Sat, 09 Mar 2019 02:31 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के तीन हेल्पलाइन नंबर शुरू
बरेली। जन समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम ने तीन हेल्पलाइन नंबर शुरू किए हैं। कार्यालय समय में इन पर जलभराव, पानी लीकेज, सीवर ओवर फ्लो, प्रकाश व्यवस्था, कूड़ा उठान, गंदगी और आवारा पशु पकड़वाने के लिए शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर दो कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। हर शिकायत नोट कर संबंधित विभाग को भेजी जाएगी। शासन के निर्देशानुसार सात दिन में हर हाल में संबंधित विभाग को समाधान करना होगा। लापरवाही करने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि नगर निगम में पहले से एक हेल्पलाइन नंबर था, मगर उस पर भी शिकायतें बहुत प्रभावी ढंग से नहीं सुनी जाती थीं। स्वच्छता एप डाउनलोड कराकर उस पर शिकायतें सुनने की कोशिश हुई, लेकिन यह व्यवस्था भी नाकाम रही। अब नये नगर आयुक्त ने तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं जो सुबह दस से शाम पांच बजे तक काम करेंगे।
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर
टोल फ्री : 18001803817
लैंड लाइन : 0581-2550076
मोबाइल : 7055519637
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed