फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मछली बाजार बनी जिला पंचायत की बैठक

मछली बाजार बनी जिला पंचायत की बैठक

Fri, 08 Mar 2019 01:48 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
मछली बाजार बनी जिला पंचायत की बैठक
बरेली। जिला योजना के कामों के अनुमोदन के लिए बुलाई गई जिला पंचायत की बैठक को अफसरों ने भाव नहीं दिया। ज्यादातर अफसरों के बैठक में न आने से नाराज जिला पंचायत सदस्यों और ब्लॉक प्रमुखों ने अध्यक्ष के सामने हंगामा किया। आलमपुर जाफराबाद के ब्लॉक प्रमुख आदेश यादव गुड्डू ने अफसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। मीरगंज ब्लॉक प्रमुख ने टीचर पर कार्रवाई न होने का सवाल बीएसए से पूछा। उनके मुताबिक, टीचर कह रहा है कि आपने मेरे 20 हजार रुपये खर्च करा दिए। मेरा कुछ नहीं होगा। बीएसए को अन्य सदस्यों ने भी घेरा तो उन्होंने टीचर पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार अपराह्न तीन बजे से जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। प्रमुख सचिव की वीडियो कांफ्रेंस होने की वजह से सीडीओ बैठक में नहीं पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई, नहर खंड समेत अधिकांश विभागों के अफसर मौजूद न होने पर जिला पंचायत सदस्य राजकुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख आदेश यादव गुड्डू, सत्येंद्र यादव, सदस्य शशी कपूर, ममता गंगवार आदि ने आपत्ति जताई। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर देर से बैठक में पहुंचे। तब तक अफसरों की गैर हाजिरी पर सदस्य लगातार हंगामा करते रहे। कई सदस्यों ने कहा कि जिला पंचायत की पिछली बैठक में भी अफसर नहीं आए थे। तब उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया था, मगर उसका नतीजा क्या निकला। ब्लॉक प्रमुखों ने कहा कि हाल ही में ओलावृष्टि से आलमपुर-जाफराबाद और बिथरी में गेहूं और रबी फसलों का भारी नुकसान हो गया है। कृषि विभाग ने उस पर क्या कार्रवाई की। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि 72 घंटे के अंदर 65 किसानों ने आवेदन किए हैं। उनका सर्वे कराया जा रहा है। अगर अब भी कोई किसान बच गया है तो वह उनको नुकसान का लिखित आवेदन दे सकता है।
विज्ञापन


20 हजार किसने लिए...
ब्लॉक प्रमुख मीरगंज, राजीव गुप्ता ने कहा कि कुछ दिन पहले एक प्राइमरी स्कूल के टीचर के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखकर बीएसए को दिया था। टीचर पर तो कोई कार्रवाई नहीं हुई, उल्टे वह उनसे कह रहा है कि आपने बिना मतलब मेरे (टीचर के) 20 हजार रुपये खर्च करा दिए। टीचर से 20 हजार रुपये किसने लिए। बीएसए बताएं। बीएसए जैसे ही माइक लेकर बोलने खड़ी हुईं तो सदस्य हंगामा करने लगे। बहुत देर तक वह बोल ही नहीं पाईं तब भदपुरा ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि नवादा इमामाबाद में शिक्षक न होने से स्कूल बंद हो चुका है। वहां कोई शिक्षक पढ़ाने नहीं जा रहा है। बीएसए ने पहले शिक्षक पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया फिर कहा कि स्कूल में शिक्षक भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी एक्सईन को भी घेरा
पीडब्ल्यूडी एक्सईएन (निर्माण) बीएन शर्मा देर से मीटिंग में पहुंचे। सदस्यों ने उनको भी घेरा। कहा कि बरखा से सेंथल तक 20 किलोमीटर रोड नहीं बनी। कब बनवाएंगे। पराग फैक्ट्री से करेली तक की रोड खराब है। कुछ अन्य सदस्य अपने-अपने एरिया की रोड खराब बताने लगे। सदन में घंटों हंगामा चलता रहा। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अपनी बात ठीक से स्पष्ट नहीं कर पाए। हंगामे और शोर-शराबे की वजह से जिला पंचायत की पूरी बैठक एक तरह से मछली बाजार बनकर रह गई। इसमें बहुत से सदस्यों की बात ठीक से लोग सुन भी नहीं पाए। सब हंगामा करने में लगे रहे। माइक खराब होने की भी चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed