{"_id":"5c61d6f4bdec22271a77be17","slug":"191549915892-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित मांगों को लेकर पासपोर्ट कर्मियों का आंदोलन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित मांगों को लेकर पासपोर्ट कर्मियों का आंदोलन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पासपोर्ट स्टाफ संगठन ने विभिन्न लंबित मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में यहां भी स्टाफ ने काला फीता बांधकर आक्रोश जताया। इस दौरान नारेबाजी कर एकजुटता पर जोर दिया।
कैडर रिव्यू समेत छह मांगों को लेकर पासपोर्ट कर्मियों ने सोमवार को काला फीता बांधकर काम शुरू किया। पासपोर्ट और सेवाकेंद्र दोनों जगह कर्मचारियों ने विरोध जताया। दोपहर अवकाश में संगठन ने सभा आयोजित की। इस मौके पर जोनल अध्यक्ष खीम सिंह और सचिव संजय पांडे ने कहा कि विदेश मंत्रालय जानबूझकर लंबित मांगें पूरी नहीं कर रहा है। इससे स्टाफ में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रमोद कुमार ने कहा कि 13 फरवरी को प्रदर्शन होगा।