{"_id":"5c61d5c9bdec221181373c0d","slug":"191549915593-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेकेंड एंट्री की टिकट विंडो का समय बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेकेंड एंट्री की टिकट विंडो का समय बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जंक्शन की सेकेंड एंट्री से प्रतिदिन करीब 50 हजार रुपये की टिकट बिक्री हो रही है। मगर शाम साढ़े पांच बजे ही इसके बंद होने से लोग परेशान हैं। क्षेत्रवासियों ने इसका समय बढ़ाने की मांग की है, ताकि रात में भी रिजर्वेश काउंटर की ओर न भागना पड़े।
पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार सुभाषनगर की ओर सेकेंड एंट्री का उद्घाटन कर टिकट बांटने की शुरूआत कराई थी। यहां पर साधारण टिकट के लिए दो विंडो खोली गईं, लेकिन टिकट एक पर ही बिकते हैं। मगर शाम 5.25 बजे बरेली-कासगंज पैसेंजर जाने के बाद विंडो बंद हो जाती है। सूत्रों की मानें तो रोजाना पांच सौ यात्रियों के आवागमन से इस विंडो पर करीब पचास हजार रुपये की आय हो रही है। इसके चलते आगरा कैंट पैसेंजर से आगरा और राजस्थान जाने वाले यात्री जंक्शन के प्लेटफार्म एक से टिकट खरीदने को मजबूर हैं। यह ट्रेन रात नौ बजे जंक्शन से आगरा कैंट के लिए रवाना होती है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि टिकट विंडो रात साढ़े नौ बजे तक खुले तो आमदनी बढ़ने के साथ यात्रियों को राहत मिलेगी।