{"_id":"5c61d5bcbdec22737e6b0329","slug":"191549915580-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरतौल फायरिंग रेंज की सुरक्षा के लिए लग रहे वाच टॉवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरतौल फायरिंग रेंज की सुरक्षा के लिए लग रहे वाच टॉवर
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भरतौल फायरिंग रेंज की चाक-चौबंद सुरक्षा के लिए सेना ने कवायद शुरू कर दी हैं। फेंसिंग के बाद अब वाच टॉवर का निर्माण हो रहा है। सोमवार को टॉवर का ऊपरी हिस्सा बनकर तैयार हो गया। अगले एक हफ्ते में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद निगरानी शुरू हो जाएगी। सैन्य अधिकारियों ने आगामी दिनों में बजट के अनुसार और भी वाच टॉवर लगाने की संभावना जताई है।
बता दें कि भरतौल गांव के पास स्थित फायरिंग रेंज चारागाह में तब्दील होती जा रही थी। साथ ही, यहां अवैध कब्जे और अतिक्रमण की सूचनाएं भी सेना को मिलीं थीं। जानकारी आर्मी हेडक्वार्टर पहुंची तो सैन्य क्षेत्र की सुरक्षा के लिए कंटीली फेंसिंग लगाकर चारों ओर से घेरने के निर्देश दिए गए। इसके बाद घोड़ा बटालियन रोड, कैंट क्षेत्र स्थित ए वन लैंड और भरतौल फायरिंग रेंज पर फेंसिंग का कार्य शुरू हुआ। घोड़ा बटालियन रोड और कैट क्षेत्र स्थित ए वन लैंड पर फेंसिंग का कार्य पूरा हो चुका है। भरतौल फायरिंग रेंज में 1 दिसंबर को फेंसिंग का कार्य शुरू हुआ था। भरतौल गांव की ओर फेंसिंग हो चुकी है, लेकिन अभी बड़े क्षेत्रफल में कार्य होना है। सैन्य अधिकारियों ने जल्द ही समूचे क्षेत्र को फेंसिंग से सुरक्षित करने की बात कही है।
आर्मी एविएशन के सामने बना टॉवर
फायरिंग रेंज में पहला वाच टॉवर आर्मी एविएशन मेन गेट के पास लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक, दूसरा टॉवर भरतौल गांव के पीछे की तरफ बनाया जाएगा ताकि समूची फायरिंग रेंज को कवर किया जा सके। बता दें कि पूर्व में घोड़ा बटालियन रोड की ओर फेंसिंग के लिए लगाए गए लोहे की रॉड को स्मैकिए काट ले गए थे।
विज्ञापन
दो जवानों से ही चल जाएगा काम
भरतौल गांव के नजदीक फायरिंग रेंज पर अवैध कब्जे, अतिक्रमण और अन्य संभावित गतिविधियों के मद्देनजर फिलहाल छह से अधिक जवान रेंज की निगरानी कर रहे हैं। वाच टॉवर लगाने के बाद महज दो जवानों से ही क्षेत्र की पूरी निगरानी की जा सकेगी।
फायरिंग रेंज पर फेंसिंग का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। निगरानी के लिए फिलहाल दो वाच टॉवर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य सुरक्षा अभेद्य बनाने की कोशिश जारी है। - कर्नल पी अमित, एडम कमांडेंट।