फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पीलीभीत रेल रूट पर अमान परिवर्तन ने रफ्तार पकड़ी

पीलीभीत रेल रूट पर अमान परिवर्तन ने रफ्तार पकड़ी

Sun, 10 Feb 2019 06:58 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 10 Feb 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत रेल रूट पर अमान परिवर्तन ने रफ्तार पकड़ी
शाहजहांपुर। उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशनों के विलय होने के बाद शाहजहांपुर-पीलीभीत ब्राडगेज लाइन के काम ने गति पकड़ ली है। 85 किमी के इस रेल रूट के विद्युतीकरण को भी मंजूरी मिल चुकी है। ब्राडगेज लाइन के लिए शहर में ढका ताल के पास स्लीपर बिछाने का काम शुरू हो गया है। यहां मीटरगेज लाइन हटाने के बाद लूप लाइनों के लिए जगह को भी समतल कर लिया गया है। ढका ताल के पास पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल लाइन को लखनऊ-दिल्ली रेल लाइन से जोड़ने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर-पीलीभीत के बीच 54 किमी रेल रूट के अमान परिवर्तन का काम अप्रैल 2018 में शुरू हुआ था। मई 2018 में रेल रूट पर मीटरगेज ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। 450 करोड़ की लागत से अमान परिवर्तन का काम मार्च 2020 पूरा होना है। इस बीच सरकार ने टनकपुर से पीलीभीत और पीलीभीत से शाहजहांपुर के बीच करीब 146 किमी लंबे रेल रूट के विद्युतीकरण को भी मंजूरी दे दी। विद्युतीकरण पर 143.20 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। टनकपुर-पीलीभीत के बीच अमान परिवर्तन के बाद ब्राडगेज ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। अब तक शाहजहांपुर-लखनऊ रेल लाइन का स्टेशन उत्तर रेलवे और पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पूर्वोत्तर रेलवे के अधीन था। पिछले दिनों रेल बोर्ड ने दोनों स्टेशन के विलय को मंजूरी दे दी थी। इसके बाद से शाहजहांपुर-पीलीभीत रेल रूट पर अमान परिवर्तन के काम ने भी गति पकड़ ली है। मीटरगेज रेल लाइन की पुरानी लाइनों को हटाने के बाद जगह को ब्राडगेज लाइन बिछाने के लिए समतल कर लिया गया है। 84 किमी लंबे रेल रूट पर पुल और पुलियों का ज्यादातर काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन


ढका ताल के पास उत्तर रेलवे लाइन से जोड़ी जा रही लाइन
पीलीभीत-शाहजहांपुर ब्राडगेज लाइन पर चलने वाली रेलगाड़ियां भी भविष्य में शाहजहांपुर ब्राडगेज स्टेशन पर ठहराव लेंगी। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म का विकास किया जाना है। ढका ताल के पास लखनऊ-दिल्ली और पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल लाइनों के लिंकअप करने का काम शुरू हो गया है। पुल संख्या 973 का भी उच्चीकरण किया जा रहा है। यहां से निकलने के बाद पीलीभीत-शाहजहांपुर लाइन को ढका ताल के पास मेन लाइन में जोड़ा जा रहा है। मिट्टी और पत्थर डालने का काम लगभग पूरा हो गया है। स्लीपर बिछाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टनकपुर से शाहजहांपुर तक होगा विद्युतीकरण
शाहजहांपुर। टनकपुर से शाहजहांपुर तक करीब 146 किमी लंबे रेल रूट को 143.20 करोड़ रुपये की लागत से विद्युतीकृत किया जाना है। इसके लिए बजट जारी हो चुका हे। पीलीभीत-टनकपुर के बीच विद्युतीकरण का काफी काम पूरा हो चुका है। पीलीभीत-शाहजहांपुर के बीच अमान परिवर्तन के साथ विद्युतीकरण का काम भी अप्रैल से चालू हो जाएगा। रेलवे की मंशा है कि अमान परितर्वन के साथ ही इस रूट के विद्युतीकरण का काम भी पूरा हो जाए।


अमान परिवर्तन का काम काफी तेजी से चल रहा है। उत्तर और पूर्वोत्तर स्टेशनों के मर्ज के बाद काम और तेज हुआ है। ढका तालाब के बाद दोनों लाइन के लिंकअप का काम चल रहा है। मिट्टी-पत्थर डालने का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। विद्युतीकरण का काम भी होना है।
-ओम शिव अवस्थी, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed