{"_id":"5c5c2e9bbdec2259c53e10e6","slug":"191549545115-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनाली चौधरी को राज्यपाल ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनाली चौधरी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सेक्रेड हार्ट की 8वीं यूपी एनसीसी गर्ल्स बटालियन की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर सुनाली चौधरी को राज्यपाल राम नाईक ने बेस्ट एएनओ के सम्मान से नवाजा। राज्यपा ने सुनाली को गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ. उर्मिला बाजपेयी ने बताया कि सुनाली ने ट्रैफिक कंट्रोल, स्वच्छ भारत अभियान के लिए लोगों को जागरुक करने में अहम भूमिका निभाई। सम्मान से नवाजे जाने पर निदेशिका राधा सिंह, कार्यकारी निदेशक निर्भय बेनीवाल आदि ने शुभकामना दी है।
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बरेली। स्टेडियम रोड स्थित कैंब्रिज स्कूल में बुधवार को इंटर हाउस पोस्टर प्रतियोगिता हुई। जिसमें विद्यार्थियों ने स्वच्छता व पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। डॉ. राधाकृष्णन हाउस की श्रेयांशी यादव, जाहनवी प्रजापति, कनिष्का और दीपांशु विजेता रहे। तीन ग्रुपों में हुई प्रतियोगिता में कक्षा एक की काफिया का पोस्टर सर्वश्रेष्ठ रहा। स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. केए वार्ष्णेय और मुख्य निर्णायक एससी गुप्ता ने विजेताओं को सम्मानित किया।
जयनारायण में बौद्धिक प्रतियोगिता संपन्न
बरेली। जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को इंटर कॉलेज जिला स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें बरेली के 53 विद्यालयों के 3 सौ विद्यार्थियों ने वाद-विवाद, चित्रकला, ज्ञान, निबंध आदि प्रतियोगिता में भाग लिया। विजेताओं को सम्मान से नवाजा गया। निर्णायक मंडल में डॉ. मुरारी लाल सारस्वत, डॉ. रंजन विशद, इंद्रदेव त्रिवेदी, तुलसीराम शर्मा, सीएम बादल, डॉ. अनंत कुमार, रमेश गौतम आदि मौजूद रहे।