फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   25 से वन-वे होगा घोड़ा बटालियन रोड

25 से वन-वे होगा घोड़ा बटालियन रोड

Sat, 22 Dec 2018 01:52 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
25 से वन-वे होगा घोड़ा बटालियन रोड
बरेली। सेना के 883 एटी घोड़ा बटालियन रोड पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने से समस्या पैदा हो गई है। एसपी ट्रैफिक ने इस रोड पर ट्रैफिक लोड कम करने के लिए वन-वे करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था 25 दिसंबर से लागू होगी। इसके बाद सेटेलाइट से बियाबानी कोठी की ओर आने वाले वाहन ही घोड़ा बटालियन रोड से गुजरेंगे। बियाबानी कोठी से सेटेलाइट की ओर जाने के लिए मालियों की पुलिया से होकर गुजरेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि अभी सेटेलाइट से बियावानी कोठी की ओर आने-जाने वाले वाहन घोड़ा बटालियन रोड से होकर गुजरते हैं। दोनों ओर से ट्रैफिक चलने से घोड़ा बटालियन में बैरीकेडिंग के पास जाम लगने लगा है। साथ ही, सेटेलाइट और बियाबानी कोठी के मोड़ पर भी अक्सर जाम के हालात रहते हैं। इससे दुर्घटना होने का भी डर रहता है। शुरूआत में जब इस रोड को जनहित में खोला गया था तब वाहनों की संख्या कम थी, लेकिन धीरे-धीरे ट्रैफिक लोड बढ़ गया। इससे बटालियन के घोड़े भी परेशान रहने लगे। एसपी ट्रैफिक सुभाषचंद्र गंगवार का कहना है कि बटालियन रोड पर जाम लगने से सैन्य कर्मियों को भी मशक्कत करनी पड़ती है। संबंधित मामले पर सैन्य अधिकारियों से बात हुई तो उन्होंने भी यातायात व्यवस्था बिगड़ने की बात कही। इसके बाद वन-वे ट्रैफिक का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


घोड़ों को भी मिलेगी शोर से राहत
बता दें कि सेना ने घोड़ा बटालियन रोड पर वाहनों के आवागमन से घोड़ों की सेहत बिगड़ने और उनके व्यवहार में बदलाव आने की बात कही है। साथ ही, रास्ता बंद करने के लिए करीब डेढ़ माह पहले कैंट बोर्ड में प्रस्ताव रखा। कैंट बोर्ड ने इस पर चार दिसंबर तक सुझाव और आपत्ति मांगीं थीं। सुझावों और आपत्तियों पर बोर्ड की अगली बैठक में फैसला होगा। एसपी ट्रैफिक की ओर से जारी घोड़ा बटालियन रोड वन-वे करने के आदेश पर सैन्य अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने इसकी जानकारी होने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed