फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   शौचालय समेत अन्य निर्माण कार्यों में खामियां देख अफसरों पर बरसीं

शौचालय समेत अन्य निर्माण कार्यों में खामियां देख अफसरों पर बरसीं

Mon, 17 Dec 2018 12:35 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
शौचालय समेत अन्य निर्माण कार्यों में खामियां देख अफसरों पर बरसीं
तिलहर (शाहजहांपुर)। प्रमुख सचिव डिंपल वर्मा ने रविवार को बिलहरी गांव का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शौचालयों समेत सड़क, नाली आदि निर्माण कार्यों में खामियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाने के साथ सीडीओ प्रेरणा शर्मा को संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे पहले, उन्होंने तहसील और ब्लॉक कार्यालयों का निरीक्षण कर अभिलेखों के रखरखाव को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। विकास कार्यों के निरीक्षण और समीक्षा में शौचालय और सड़कों व नालियों के निर्माण में उन्होंने कई खामियां पाईं। इसके लिए संबंधितों से कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कार्य प्रणाली सुधारने और सभी काम सरकार और शासन की मंशा के अनुरूप कराए जाने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने कहा कि सरकार की जो प्राथमिकताएं हैं, उन्हीं के आधार पर गांव का समुचित विकास किया जाना है। इस मौके पर सीडीओ प्रेरणा शर्मा के अलावा कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कटरा में सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
मीरानपुर कटरा। प्रमुख सचिव डिंपल वर्मा रविवार सुबह करीब दस बजे नगर में पहुंचीं। उन्होंने मुख्य बाजार की नवनिर्मित सड़क की गुणवत्ता परखने के साथ नगर पंचायत कर्मियों से सफाई व्यवस्था के लिए जुटाए गए संसाधनों की जानकारी ली। मोहल्ला कोरियान पहुंचकर वहां की दलित बस्ती में सफाई का जायजा लेने के साथ वहां के लोगों को दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed