फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बरेली कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ पर छात्रों के दो गुट भिड़े

बरेली कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ पर छात्रों के दो गुट भिड़े

Thu, 27 Sep 2018 06:40 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 27 Sep 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ पर छात्रों के दो गुट भिड़े
Bareilly college
बरेली कॉलेज में बीबीए की छात्रा से छेड़छाड़ हो गई और उसके बाद छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक छात्र के सिर और कान पर चोट लगी है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने पहुंचकर बीच बचाव किया। बाद में सछास नेताओं ने प्राचार्य कार्यालय में जमकर हंगामा काटा। वहीं दोनों पक्षों को चीफ प्रॉक्टर ऑफिस लाया गया। हालांकि लिखित में शिकायत न होने पर किसी भी पक्ष पर कार्रवाई नहीं हुई है। दोनों पक्षों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। वहीं छात्रा से छेड़छाड़ मामले में जांच शुरू कर दी गई है। अगर छेड़छाड़ की बात सही साबित होती है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में इन दिनों इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं चल रही हैं। गुरुवार को एलएलबी का छात्र मधुनेश यादव जो कि सछास का छात्रनेता भी है विभाग में चैनल गेट के पास खड़ा था। उसी वक्त बीबीए की एक छात्रा क्लास में जा रही थी। आरोप है कि मधुनेश ने अश्लील कमेंट किए। इसपर बीबीए के एक्स स्टूडेंटसौरभ और उसके एक अन्य साथी ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते नोकझोंक बढ़ गई और हाथापाई होने लगी। मधुनेश के कान और सिर में चोट लगी। सके खून बहने लगा। सौरभ के सिर भी गमले बा किया गया जिससे उसके सिर में भी चोट लगी। वहीं घटना बढ़ने पर दोनों गुटों ने अपने-अपने दोस्तों को बुला लिया। सूचना पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड मौके पर पहुंचा तब बीच बचाव हो सका। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के पहुंचने से बड़ा वबाल होने से बच गया। सूचना मिलते ही सछास के ह्रदेश यादव, करण व अन्य छात्रनेता भी पहुंच गए। वे सब प्राचार्य कार्यालय में पहुंच गए और जमकर हंगामा करने लगे। कहा, बीबीए का एक्स स्टूडेंट बारही छात्र तो उसे कैंपस में आने क्यों दिया। प्राचार्य ने चीफ प्रॉक्टर से बात की तो उन्होंने दोनों पक्षों को प्रॉक्टोरियल ऑफिस बुलाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए, लेकिन लिखित में शिकायत नहीं दी। सौरभ व उसके पक्ष वाले कार्रवाई से पीछे हट गए बोले कि वह कार्रवाई नहीं चाहते। दोनों पक्षों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। वहीं छेड़छाड़ मामले में लड़की ने शिकयत नहीं की। हालांकि चीफ प्रॉक्टर ने मामले की जांच कराने को कहा है। अगर मामला साबित होता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ाई बंद होने के डर से रोने लगी छात्रा
मारपीट और हंगामा होने के बीच छात्रा से छेड़छाड़ का मामला दब गया। छात्रा प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सामने रोने लगी। उसका कहना था कि अगर मामले में उसका नाम आया तो उसके घर वाले उसकी पढ़ाई छुड़वा देंगे। वह घटना के बाद सहम गई। घबराहट में वह तुरंत ही घर भी चली गई। शिकायत न मिलने पर कोई कार्रवाई तो नहीं हुई, लेकिन मामले की जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट के बाद शुरू हो गई राजनीति
मारपीट की घटना के बाद जब दोनों पक्षों ने अपने संगठनों से जुड़े लोगों से बात की तो इसमें राजनीति भी हावी हो रही गई। सौरभ व उसके गुट के लड़कों पर कुछ लोगों ने फोन करके दबाव बनाया। सछास के नेताओं को भी मामला रफादफा करने को कहा गया। हालांकि दोनों गुट के लोग जमा हो गए थे अगर मामला न निपटता तो घटना बड़ा रूप ले सकती थी। यही वजह रही कि दोनों पक्षों में से किसी ने लिखित में शिकायत नहीं दी। दोनों ने अपनी गलती मानी और समझौता कर लिया। कॉलेज प्रशासन की तरफ से उनको सिर्फ चेतावनी दी गई।


बीबीए-बीसीए विभाग में छात्रों के दो गुटों में मारपीट होने की सूचना मिली थी जिसके बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम भेजी गई। दोनों पक्षों को प्रॉक्टर ऑफिस लाया गया। सिकी भी पक्ष से लिखित में शिकायत नहीं मिली इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की। छात्रा से छेड़छाड़ हुई या नहीं इसपर कुछ नहीं कह सकते। इसकी जांच मैं खुद करूंगी और जो दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. वंदना शर्मा, चीफ प्रॉक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed