फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   19 new dengue patients reported in bareilly

Bareilly News: डेंगू से बिगड़ रहे हालात... 19 नए मरीज मिले, एक बेड पर दो-दो मरीजों का हो रहा इलाज

Sat, 21 Oct 2023 10:21 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Oct 2023 10:21 AM IST
सार

जिला अस्पताल और 300 बेड अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों में बुखार पीड़ितों की संख्या 50 फीसदी से ज्यादा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में 32 बुखार पीड़ित मरीजों को भर्ती करना पड़ा। डेंगू वार्ड में पहले से ही बेड फुल हैं। 

विज्ञापन
19 new dengue patients reported in bareilly
एक बेड पर दो मरीजों का हो रहा उपचार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में शुक्रवार को डेंगू के 19 नए मरीज मिले। बेकाबू हो रहे बुखार और डेंगू के बीच अब जिला अस्पताल में एक बेड पर दो-दो मरीजों को इलाज कराना पड़ रहा है। बेड के अभाव में कई मरीजों को भर्ती भी नहीं किया जा रहा। जिला अस्पताल से कहीं ज्यादा मरीज निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। बुखार से अब तक 18 लोगों की जान भी जा चुकी है। बुखार और डेंगू के लिहाज से अभी 15 दिन खतरनाक हैं। स्वास्थ्य विभाग समय बीतने का इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल और 300 बेड अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों में बुखार पीड़ितों की संख्या 50 फीसदी से ज्यादा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में 32 बुखार पीड़ित मरीजों को भर्ती करना पड़ा। डेंगू वार्ड में पहले से ही बेड फुल हैं। 300 बेड अस्पताल में अब तक मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड आरक्षित नहीं किए जा सके हैं। छह दिन में डेंगू के 136 मरीज मिल चुके हैं, लेकिन सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि 300 बेड अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था की जा रही है। शनिवार को इस संबंध में विभागीय बैठक में स्टाफ आदि संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed