फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पूरे शहर की यही कहानी.. टोंटियां सूखी और सड़कों पर पानी

पूरे शहर की यही कहानी.. टोंटियां सूखी और सड़कों पर पानी

Mon, 20 May 2019 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
पूरे शहर की यही कहानी.. टोंटियां सूखी और सड़कों पर पानी
बरेली। भीषण गर्मी में टोंटियाें से तो पानी नहीं आ रहा लेकिन नालियां उफनाने और जलनिकासी न होने के चलते शहर की तमाम गलियों में लोगों का निकलना मुश्किल है। निगम की अंदरूनी लड़ाई में उलझे अफसरों को लोगों की शिकायतें सुनने की भी फुर्सत नहीं है। लोग बार-बार शिकायतें लेकर नगर निगम जा रहे हैं लेकिन अफसर क्षेत्र में जाकर हालात देखने की जहमत भी नहीं उठा रहे। वहीं, फैल्सीपैरम मलेरिया ने भी पैर पसारना शुरू कर दिया है और इस पानी में बैठे मच्छर दूर से देखे जा सकते हैं। इसके चलते लोग बीमार होने की दहशत में भी हैं। रविवार को अमर उजाला की टीम ने तमाम इलाकों में जायजा लिया तो कई जगह जलभराव सामने आया।
विज्ञापन


गली में पूरे साल ही रहता है जलभराव
मढ़ीनाथ में विक्रम कोचिंग वाली गली में पूरे साल ही जलभराव रहता है। लोगों ने बताया कि नगर निगम में यहां के लोग कई बार जाकर शिकायत कर चुके हैं लेकिन निगम अफसरों का लोगों की समस्याओं से कोई मतलब ही नहीं है।
विज्ञापन


मिथलापुरी में पैदल निकलना मुश्किल
संजयनगर से कुछ दूरी पर मिथलापुरी में कच्ची गली है और इसमें लंबे समय से जलभराव है। हालात इतने खराब हैं कि इस गली में वाहन जाना तो दूर की बात है, पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों को इसी बदहाली में जीना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेशशर्मा नगर में भी हालात खराब
सुरेश शर्मा नगर वार्ड में अचार फैक्टरी वाली गली का आधे से ज्यादा हिस्सा जलमग्न है। इसके चलते यहां के लोग पानी से ही होकर गुजरना पड़ता है। बच्चों और बुजुर्गों को निकलने में ज्यादा दिक्कत होती है। कई बार तो बच्चे यहां गिर भी गए।

लिंक रोड पानी से भरी
दुर्गानगर और सुरेश शर्मा नगर की लिंक रोड पानी भरा होने के चलते बंद है। आसपास करीब दो हजार की आबादी के लिए दूसरी गलियों से काफी घूमकर अपने घरों तक जाना होता है। इससे उनका काफी समय भी खराब होता है लेकिन कोई देखने वाला नहीं है।

गांधीपुरम में कीचड़ से अटी सड़क
गांधीपुरम वार्ड में बालाजी विहार कालोनी और लक्ष्मीपुर गौटिया जाने वाली रोड पर पानी भरा हुआ है। इस समय भी यहां के लोग गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। इससे आगे कच्ची गली होने से बरसात में और ज्यादा दिक्कत हो जाती है।

नगर आयुक्त से शिकायत फिर भी नहीं बनी बात
चंद्रगुप्तपुरम में गली में कई दिन से जलभराव है। मेयर से शिकायत का कोई नतीजा नहीं निकला तो शुक्रवार को लोगों ने नगर आयुक्त से शिकायत की। नाले का ढलान भी गलत होने की बात कही। इसके बाद शनिवार को निगम की टीम यहां पहुंची लेकिन पुलिया तक जाकर लौट गई। लोगों का कहना है कि निगम टीम ने जलभराव देखने की भी जहमत नहीं उठाई। अब सोमवार तक समस्या दूर नहीं हुई तो वे नगर निगम में प्रदर्शन करेंगे।

पानी का प्रेशर भूल जाओ, कम पानी में काम चलाओ
पुराना शहर के एजाजनगर गौंटिया, चक महमूद, सिविल लाइंस के बिहारीपुर, सुभाषनगर के मढ़ीनाथ समेत कई इलाकों में लगभग पूरे साल ही पानी की दिक्कत बनी रहती है। मगर इन दिनों तो राजेंद्रनगर और सिविल लाइंस जैसे इलाके में भी लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं। गर्मी में पानी की खपत बढ़ जाती है और इन इलाकों में प्रेशर कम हो गया है। इसके चलते जिन घरों में मोटर नहीं है, उनमें पहली मंजिल पर भी पानी नहीं पहुंच रहा है।


‘नगर निगम प्रशासन जलभराव रोकने की दिशा में काफी तेजी से काम कर रहा है। लगातार नाला सफाई का कार्य कराया जा रहा है और उस पर अतिक्रमण भी तोड़ा जा रहा है। मच्छरों की रोकथाम के लिए दो मई से फॉगिंग भी शुरू करा दी गई है। जहां भी दिक्कत है, उसे भी दूर कराया जाएगा।’
- सैमुअल पॉल एन., नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed