{"_id":"5cdf1503bdec22070518d020","slug":"181558123779-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आदेश के बावजूद नहीं हुई सड़कों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के आदेश के बावजूद नहीं हुई सड़कों की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कई सड़कों के घटिया निर्माण का मामला शासन में पहुंचा था। मुख्यमंत्री ने इन सड़कों के निर्माण की जांच करने के आदेश दिए थे लेकिन पीडब्ल्यूडी के अफसर कार्रवाई तो दूर इन मामलों को दबाकर बैठ गए हैं।
शासन में यह शिकायत पहुंची कि सड़कों के कई कामों में घटिया क्वालिटी का पत्थर इस्तेमाल हो रहा है। इसमें फरीदपुर-बीसलपुर रोड और शाहजहांपुर में बन रही सड़कों में उत्तराखंड की बजरी का इस्तेमाल न होने का आरोप लगाया गया। इसी तरह रम्पुरा-अलीगंज रोड के निर्माण में भी घटिया गिट्टी का इस्तेमाल होने का दावा किया गया। इसके अलावा तमाम अन्य सड़कों के कामों में भी गुणवत्ता न होने की शिकायत की गई। शासन में ये शिकायत पहुंचने के बाद सीएम ने इनकी जांच करने के आदेश दिए थे। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन हरबंश सिंह ने बताया कि रम्पुरा-अलीगंज रोड में प्रयुक्त होने वाली बजरी का सैंपल लिया गया है। सड़क निर्माण में पारदर्शिता बरती जा रही है।