{"_id":"5cc20524bdec225f7a077d4b","slug":"181556219172-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर स्कूल चैंपियनशिप का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर स्कूल चैंपियनशिप का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो:
कल से वॉलीबाल चैंपियनशिप का आयोजन
बरेली। 11वें वीरेंद्र सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल वॉलीबाल चैंपियनशिप का आयोजन 27 से 29 अप्रैल तक सेक्रेड हार्ट्स स्कूल ग्राउंड में होगा। गुरुवार को सेक्रेड हार्ट्स किडुकेशन-1 धर्मकांटा पर हुई प्रेसवार्ता में स्कूल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर निर्भय बेनीवाल ने कहा कि अबकी बार बरेली के 42 विद्यालयों से 53 टीमें शामिल होंगी। इसमें 22 टीमें बालक सीनियर वर्ग में और 16 टीमें सीनियर बालिका वर्ग में, 15 टीमें जूनियर वर्ग में भाग लेंगी। डायरेक्टर राधा सिंह ने प्रतियोगिता के लिए पूरी तैयारी होने की जानकारी दी। बताया, उद्घाटन सहायक सेनानायक जेएलए के कर्नल मनदीप सिंह करेंगे। प्रेसवार्ता में एकेडमिक डायरेक्टर रणवीर सिंह रावत, प्रधानाचार्य डॉ. उर्मिला बाजपेयी, एओ एचएस बिष्ट, खेल प्रभारी गौरव वशिष्ठ और रिंकू गोम्स आदि मौजूद रहे।