फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   वोट के साथ चला खेतों में काम, बिना भीड़ पड़ते रहे वोट

वोट के साथ चला खेतों में काम, बिना भीड़ पड़ते रहे वोट

Wed, 24 Apr 2019 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
वोट के साथ चला खेतों में काम, बिना भीड़ पड़ते रहे वोट
वोट के साथ चला खेतों में काम, बिना भीड़ पड़ते रहे वोट - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक चला। सुबह ठंडे मौसम के बीच पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ी और धूप बढ़ने के साथ ही मतदाताओं की संख्या कम होने लगी। गेहूं कटाई की सीजन का असर मतदान केंद्रों पर साफ दिख रहा था। पोलिंग बूथों के साथ ही लोगों की खेतों में भी लगातार मौजूदगी नजर आ रही थी। दोपहर में करीब एक घंटे के लिए मतदान का ग्राफ एक बार बढ़ा और फिर शांति हो गई। इसके बाद शाम चार बजे से कुछ भीड़ बढ़ी, लेकिन छह बजने तक मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन


दस बजते ही खत्म हो गई भीड़
फरीदपुर विधानसभा के गांव ढकनी में बूथ पर 3000 वोट हैं। इस गांव में सर्वाधिक मुस्लिम वोटर 1200 हैं और सुबह दस बजे तक इस बूथ पर 425 वोट पड़ने के बाद मतदाताओं की भीड़ कम हो चुकी थी।
विज्ञापन


दस बजे तक सिर्फ 60 वोट
मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय रजपुरी नवादा में 478 वोट हैं। मगर सुबह दस बजे तक 478 वोट में सिर्फ 60 वोट ही पड़े थे। मौके पर मौजूद लोगाें ने बताया कि गांव के काफी लोग बरेली में रहते हैं तो दोपहर बाद ही भीड़ बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ घंटे खराब रही ईवीएम
प्राथमिक विद्यालय भगवंतापुर केंद्र पर सुबह साढ़े दस बजे भी लोगों की लाइन लगी थी। स्टाफ ने बताया कि सुबह ईवीएम खराब हो गई थी। री-सेट करने में दिक्कत के चलते मतदान ही साढ़े आठ बजे शुरू हो सका।

12 बजे तक पड़े 34 प्रतिशत वोट
पूर्व माध्यमिक विद्यालय इचौरिया पर 1104 मतदाता थे। कश्यप बाहुल्य इस मतदान केंद्र पर अनुसूचित जाति के अलावा सवर्ण और यादव वोटर भी हैं। मगर मतदान की रफ्तार बहुत तेज नहीं रही। दोपहर 12.15 बजे तक यहां 1104 वोट में सिर्फ 378 वोट पड़े थे।

भीड़ नहीं, मगर जारी रही वोटिंग
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौबारी मतदान केंद्र पर 2050 वोट हैं। करीब 1200 ठाकुर वोटों के बाद इस केंद्र पर कश्यप 250 और जाटवों की संख्या 200 है। बाकी में मुस्लिम, वाल्मीकि, मौर्य, ब्राह्मण, साहू, माली आदि जाति के लोग हैं। दोपहर करीब डेढ़ बजे यहां भीड़ सिमट चुकी थी लेकिन मतदान धीरे-धीरे जारी था।

दो बजे तक 50 प्रतिशत वोट
दोपहर दो बजे आंवला रोड पर रमनगरा में स्थित डीपी सिंह इंटर कॉलेज पर मतदाताओं की कोई खास भीड़ नजर नहीं आई। मगर 1215 वोट वाले इस मतदान केंद्र पर दोपहर 2.20 बजे तक 653 वोट पड़ चुके थे और धीरे-धीरे मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी था।

दोपहर बाद बढ़ी भीड़
रामनगर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बने पोलिंग बूथ पर 3647 वोट हैं। यहां सर्वाधिक यादव वोट 800 हैं। बाकी 500 जाटव, 300 मौर्य, 400 पाली, 200 मुस्लिम एवं किसान, वैश्य, बढ़ई, हरिजन आदि के वोट हैं। दोपहर तीन बजे के बाद यहां मतदान की रफ्तार बढ़ी और फिर कुछ देर के लिए मतदाताओं की लाइन लगी नजर आई।


ऐसे चढ़ा मतदान का पारा
आंवला लोकसभा में सुबह नौ बजे तक 10.90 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद 11 बजे तक यह ग्राफ 22.52 प्रतिशत पर पहुंच गया, दोपहर एक बजे तक 33.24 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर तीन बजे यह आंकड़ा 45.78 प्रतिशत पर पहुंचा और शाम पांच बजे 55.17 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम छह बजे के बाद जब फाइनल गणना हुई तो यह आंकड़ा 58.92 प्रतिशत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed