{"_id":"5cb78cdabdec221424308828","slug":"181555533018-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में बसों में खाने पड़ेंगे धक्के 30 अप्रैल तक नहीं चलेंगी रद्द ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में बसों में खाने पड़ेंगे धक्के 30 अप्रैल तक नहीं चलेंगी रद्द ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रेल यात्रियों की दिक्कतें बरेली-लखनऊ और बरेली-दिल्ली रूट पर 25 अप्रैल के बाद भी खत्म नहीं होंगी। लखनऊ-रायबरेली सेक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम 24 अप्रैल के बाद भी खत्म न होने की संभावना के चलते रेलवे बोर्ड ने इस रूट पर 25 अप्रैल तक रद्द की गई ट्रेनों का निरस्तीकरण और बढ़ा दिया है। अब ये ट्रेनें 30 अप्रैल तक नहीं चलेंगी।
रेलवे बोर्ड की ओर से 15 दिसंबर से 15 फरवरी के बीच कोहरे की वजह से दो दर्जन ट्रेनों को रद्द किया था। 15 फरवरी आने से पहले ही इन ट्रेनों का निरस्तीकरण पहले 31 मार्च तक बढ़ा दिया और फिर 31 मार्च से पहले एलान किया गया कि ये रद्द ट्रेनें अब 16 अप्रैल से चलाई जाएंगी। पहले से रद्द ट्रेनों को चालू नहीं की गईं और हाल ही में इन ट्रेनों का निरस्तीकरण और आगे बढ़ाते हुए 30 अप्रैल कर दिया गया। रद्द होने वाली ट्रेनों में अर्चना, उपासना और नौचंदी एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी हैं। ये ट्रेनें 24 अप्रैल के बाद चलाने की बात कही गई थी लेकिन बुधवार को इनका निरस्तीकरण 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया।