फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चार दिन में 880 पंजीकरण 500 की जमा हुई फीस

चार दिन में 880 पंजीकरण 500 की जमा हुई फीस

Fri, 12 Apr 2019 07:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
चार दिन में 880 पंजीकरण 500 की जमा हुई फीस
बरेली। शैक्षिक सत्र 2019-20 में संस्थागत छात्र-छात्राओं के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने आठ अप्रैल से पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। चार दिन में 880 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया है। इनमें से 500 अभ्यर्थी फीस भी जमा कर चुके हैं। यह प्रक्रिया दस जून तक पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

आठ अप्रैल से शुरू होने वाले यह पंजीकरण विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में संचालित पाठ्यक्रम बीए, बीएससी, बी कॉम, बीबीए, बीएससी (कृषि, ऑनर्स, बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, गृह विज्ञान), बी कॉम (ऑनर्स, कंप्यूटर, वित्त, वित्तीय सेवा), बी लिब, विधि (त्रिवर्षीय, पंचवर्षीय), एमए और विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए हो रहे हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के कोआर्डिनेटर प्रो. एसके पांडेय ने बताया कि अब तक 880 छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें से 500 की फीस भी जमा हो चुकी है। छात्र-छात्राओं को पंजीकरण का प्रिंट आउट दस मई तक डिग्री कॉलेज में जमा करना होगा। फिर 15 मई तक उन्हें ऑनलाइन अपलोड कर डिग्री कॉलेज 20 मई तक मेरिट जारी कर देंगे। 10 जून तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed