{"_id":"5cae4955bdec22068c42a971","slug":"181554925909-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल ए पर खींचा वीआईपी सुरक्षा का खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल ए पर खींचा वीआईपी सुरक्षा का खाका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रिपल ए से खींचा वीआईपी सुरक्षा का खाका
जनप्रतिनिधियों पर खतरे की आशंका में सुरक्षा घेरा किया और सख्त
बरेली। जनप्रतिनिधियों पर हमलों के बढ़ते मामलों की वजह से डीजीपी के निर्देश पर चुनाव प्रचार को आने वाले वीआईपी की सुरक्षा घेरा सख्त किया गया है। एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने ट्रिपल ए फार्मूले के तहत सुरक्षा मानक सुनिश्चित करने को कहा है। इनमें एडवांस सिक्योरिटी लाइजनिंग, एक्सेस कंट्रोल और एंटी सेबोटॉज चेकिंग के तरीके शामिल हैं।
एडवांस सिक्योरिटी लाइजनिंग के तहत वीआईपी का मंच और हेलीपेड कहां बनेगा, कितने लोग वहां रहेंगे, कितने वाहन होंगे जैसे बिंदुओं पर फोकस करके होमवर्क के निर्देश दिए गए हैं। एक्सेस कंट्रोल प्लान के तहत जिम्मेदार स्टाफ की ड्यूटी लगाई जा रही है कि वीआईपी तक केवल वही लोग जाएं, जिनकी वहां जरूरत है। उनके आसपास ज्यादा भीड़ न बढ़ाई जाए। स्वागत आदि को करीब जाने वालों की सही से चेकिंग की जाए। तीसरा बिंदु एंटी सेबोटॉज चेकिंग है, जिसके तहत मंच व कार्यक्रम स्थल के आसपास सघन चेकिंग की व्यवस्था है। बम निरोधक दस्ते को संबंधित क्षेत्र में खास नजर रखनी है तो पुलिस को यह देखना है कि मंच या हेलीपैड के पास कोई खुला बिजली का तार, गड्ढा या झाड़ी तो नहीं है।