{"_id":"5cae48d9bdec22764d26fdf6","slug":"181554925785-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही और उसके परिवार पर मधुमक्खियों का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही और उसके परिवार पर मधुमक्खियों का हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पुलिस लाइन के क्वार्टर में रहने वाले यूपी 100 के हेडकांस्टेबल पर बुधवार सुबह अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे वे बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें बचाने आईं उनकी पत्नी और बेटी को भी मधुमक्खियों ने काटा। सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीबीगंज थाने की पीआरवी 174 पर तैनात हेडकांस्टेबल नरेश कुमार जेल रोड की ओर बने पुलिस लाइन के क्वार्टर में परिवार समेत रहते हैं। नरेश बुधवार सुबह दस बजे नाइट ड्यूटी से लौटकर आवास आए और नहाने को जाने लगे। घर का दरवाजा खुला हुआ था। बताते हैं कि बाहर पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते को कोई छेड़कर भाग गया था। नरेश इससे अंजान थे। इसके बाद सैकड़ों मधुमक्खियों ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया। वे चीखते हुए आंगन में दौड़ने लगे। उन्हें बचाने आईं उनकी पत्नी निर्देश ने शरीर पर पानी और कंबल डाला तो मधुमक्खियों ने काटना छोड़ा। इस दौरान निर्देश व 17 साल की बेटी प्रिया को भी मधुमक्खियों ने काट लिया। पड़ोसियों की मदद से नरेश को जिला अस्पताल लाया गया।