फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लेट फीस के नाम पर निजी स्कूलों की मनमानी

लेट फीस के नाम पर निजी स्कूलों की मनमानी

Wed, 27 Mar 2019 01:24 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
लेट फीस के नाम पर निजी स्कूलों की मनमानी
बरेली। नया शैक्षिक सत्र शुरू होने के साथ ही निजी स्कूलों की मनमानी भी सामने आने लगी है। लेट फीस के नाम पर अभिभावकों को शोषण किया जा रहा है। कोई स्कूल मोटा जुर्माना वसूल रहा है तो किसी ने बच्चों को परीक्षा ही नहीं दिलाई। इसको लेकर मुख्यमंत्री, डीएम और डीआईओएस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को कूर्मांचलनगर रोड स्थित निजी स्कूल की शिकायत सामने आई। अभिभावकों ने बताया कि किसी वजह से फीस जमा न कर पाने बच्चों को स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा में नहीं बैठने दिया। जिन बच्चों की फीस जमा हुई थी, उन्हें पीले कार्ड दिए गए और फिर यह कार्ड देखकर ही परीक्षा में जाने दिया गया है। इसको लेकर अभिभावकों में आक्रोश है। वहीं कैंट के एक स्कूल में भी लेट फीस के नाम पर अभिभावकों से चार हजार रुपये तक की वसूली की गई। इसको लेकर मुख्यमंत्री के ट्वीटर के अलावा डीएम और डीआईओएस से शिकायत की गई है। शिकायत में कहा गया है कि लेट फीस को लेकर मानक निर्धारित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed