फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आज रंगों की बौछार से करेंगे रामबरात का स्वागत

आज रंगों की बौछार से करेंगे रामबरात का स्वागत

Wed, 20 Mar 2019 01:10 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
आज रंगों की बौछार से करेंगे रामबरात का स्वागत
बरेली। होली पर रंगों की बौछार के साथ परंपरागत रामबरात का स्वागत करने के लिए शहर तैयार हो गया है। बड़ी ब्रह्मपुरी के नरसिंग मंदिर में सुबह दस बजे विधि-विधान से पूजन के बाद हजारों हुरियारों की टोली के साथ रामबरात शुरू होगी। शहर के अलग-अलग इलाकों में रामबरात के दौरान हुरियारों के बीच मोर्चाबंदी होगी। घंटाघर पर चाहबाई से निकलने वाली शोभायात्रा भी रामबरात में शामिल हो जाएगी। पुलिस प्रशासन इसके लिए अलर्ट हो गया है। श्री रामलीला सभा की ओर से भी रामबरात को व्यवस्थित रखने के लिए सौ वालंटियर की फौज तैनात की है।
विज्ञापन

रामबरात के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन रहेंगे। उनके साथ श्री रामलीला सभा के पदाधिकारी श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों का पूजन कर बरात को रवाना करेंगे। रामबरात मलूकपुर चौराहे, बिहारीपुर ढाल, घंटाघर, जिला अस्पताल, नॉवेल्टी, रोडवेज, कालीबाड़ी, श्यामगंज, मठ की चौकी, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, किला क्रॉसिंग, दूल्हे मियां की मजार, सिटी स्टेशन, सिटी सब्जी मंडी, डलाव वाली मठिया, चमन मठिया के परंपरागत रास्तों से होते हुए वापस नरसिंह मंदिर पर पहुंचेगी। राम बरात में मुख्य रथ के अलावा दो अन्य ट्रक हुरियारों से भरे रहेंगे। हुरियारों की करीब 35 से अधिक टोलियां होली का हुडदंग करती हुई चलेंगी। घंटाघर के पास मिलने वाली शोभायात्रा के हुरियारे और देवी देवताओं के स्वरूपों के शामिल होने से यात्रा विशाल होती जाएगी। जगह-जगह विभिन्न धार्मिक और सामाजिक समितियों की ओर से यात्रा का स्वागत किया जाएगा। सुबह दस बजे से इस रूट पर पड़ने वाली सभी दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
रामबरात के लिए जिला अस्पताल की ओर से एंबुलेंस में डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है। सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल में बुधवार को इमरजेंसी में दो डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई है। तीन शिफ्ट में डॉक्टरों को तैनात किया गया है। किसी घटना की संभावना के चलते डॉक्टरों के अवकाश रद्द हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद रामबरात में शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी कम गुलाल करें ज्यादा इस्तेमाल
श्री रामलीला सभा के अध्यक्ष अतुल कपूर ने रामबरात में हुरियारों से शराब पीकर शामिल न होने को कहा है। उन्होंने पानी के बजाय गुलाल अधिक प्रयोग करने का सुझाव दिया है। मीडिया प्रभारी अमित अरोरा ने बताया कि अभद्रता करने वालों को तत्काल पुलिस को सौंप दिया जाएगा। शांतिपूर्ण और प्रेम सौहार्द की भावना से रामबरात में शामिल होने की बात कही है।


बंद रहेंगी बिजली की लाइनें
रामबरात के रूट पर बिजली की सभी लाइनों का ब्लू प्रिंट बिजली विभाग ने बना लिया है। एसई शहर एनके मिश्रा ने सभी उपकेंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि रामबरात जहां से जिस समय गुजरेगी, उस दौरान उस फ ीडर की लाइनें पूरी तरह बंद रहेंगी। हिदायत दी गई है कि बिजली चालू करने से पहले यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि रामबरात उनके क्षेत्र और लाइनों के प्रभाव क्षेत्र से गुजर गई या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed