{"_id":"5c7053abbdec2225060d8c55","slug":"181550865323-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च के पहले हफ्ते में आचार संहिता लगने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च के पहले हफ्ते में आचार संहिता लगने की संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। डीएम ने संभावना जताई है कि मार्च के पहले सप्ताह में आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके बाद सभी राजनीतिक दलों के पोस्टर, बैनर और होर्डिंग हटा दिए जाएंगे।
कलक्ट्रेट में बैठक करते हुए डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने राजनीतिक दलों से कहा कि 23 व 24 फरवरी को एक विशेष कैंप बूथ सेंटर पर लगाया जाएगा। बूथ सेंटरों पर बीएलओ उपस्थित रहकर, जो 18 वर्ष से ऊपर के जिन मतदाताओं के नाम की सूची में छूट गए है,ं ऐसे सभी मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करें। उन्होंने कहा कि मार्च के प्रथम सप्ताह में चुनाव की घोषणा संभव है। उन्होंने कहा कि जिस दिन से घोषणा होगी, उसी दिन से आचार संहिता लागू हो जाएगी। जिन दलों के द्वारा होर्डिंग, पोस्टर बैनर आदि लगाए गए हैं, उन्हें तत्काल हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया नरियावल उप मंडी में होगी। वाहनों के लिए ट्रांसपोर्टनगर में व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी दलों से कहा कि बूथ सेंटर पर शौचालय, पानी, विद्युत आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर लें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम जिस कंपनी की यहां पर थी, उनको दूसरे जिले में भेजा जाएगा। दूसरे जिले की ईवीएम को यहां मंगवाया जाएगा। इस मौके पर एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।