फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   गर्भवती महिला ने डॉक्टर पर लगाया अभद्रता का आरोप

गर्भवती महिला ने डॉक्टर पर लगाया अभद्रता का आरोप

Tue, 12 Feb 2019 01:41 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला ने डॉक्टर पर लगाया अभद्रता का आरोप
बरेली। जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिला का डॉक्टर से विवाद हो गया। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने उससे और उसकी बहन से अभद्रता की। जिला महिला अस्पताल में सोमवार को एक गर्भवती महिला परामर्श लेने पहुंची थी। महिला का पति सिपाही है। उसके मुताबिक, डॉक्टर के बताए सुझाव समझ में नहीं आने पर उसने दोबारा पूछ लिया तो वह भड़क गईं। साथ गई उनकी बहन को भी कमरे से बाहर कर दिया। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने उनसे कहा, तुम लोग जांचें तो बाहर कराते हो और रुपये के लालच में यहां चले आते हो। दरअसल, जिला अस्पताल में डिलीवरी कराने वाली महिलाओं को मातृत्व वंदना योजना के तहत छह हजार रुपये मिलते हैं। जननी सुरक्षा योजना के तहत भी शहर की महिलाओं को एक हजार और गांव की महिलाओं को चौदह सौ रुपये मिलते हैं। महिला के मुताबिक, उन्हें इन योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं थी। वह तो सरकारी अस्पताल और डॉक्टरों के इलाज पर भरोसा होने के चलते पहुंची थीं। मामले में अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलती है तो डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed