{"_id":"5bb267ed867a5570f05d7f2b","slug":"181538418669-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनजानों की जान बचाने के लिए महादानियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनजानों की जान बचाने के लिए महादानियों ने किया रक्तदान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शाहजहांपुर रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय परिसर में जिला अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला ने किया। सुबह करीब दस बजे शुरू हुए शिविर में शाम तक लोग रक्तदान करने पहुंचते रहे। जिला अस्पताल के ब्लड यूनिट इंचार्ज डॉ. यूवी सिंह ने स्वैच्छिक रक्तदान के बारे में जानकारी दी। शिविर में लोगों के हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, ब्लडप्रेशर, वजन और पल्स की भी जांच कराई। स्वैच्छिक रक्तदाता समिति के इकबाल सिंह बाले अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
युवाओं की सर्वाधिक रही भागेदारी
शिविर में युवाओं की भागीदारी सर्वाधिक रही, इसमें महिलाएं भी पीछे नहीं थी। 57 वर्षीय अनीता तीसरी बार रक्तदान करने पहुंची। कहा कि जीवन बचाना महत्वपूर्ण है।
इन्होंने किया रक्तदान
नेकपुर निवासीरमेश, वीरसावरकर नगर के देवेंद्र, ग्रीनपार्क की अपर्णा, रोडवेज कॉलोनी की प्रीती, कटरा चांद खां के राजवीर, शाहाबाद की ममता, पिपरिया के कुंवरसेन, हार्टमन के शोभित रस्तोगी, कर्मचारी नगर के प्रदीप, रईस मियां, एयरफोर्स स्टेशन के नवीन चोपड़ा, प्रेमनगर की अनीता और उनके भतीजे किनसुख, योगेंद्र कुमार, दीपक आदि समेत बीस लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
लोगों से बातचीत
वर्ष 1990 में जरूरत पड़ने पर रक्तदान किया था। इसके बाद से अब तक करीब 18 बार रक्तदान कर चुका हूं। रक्तदान करना ही सर्वोत्तम दान है। - डॉ. आरएन गिरि, एसीएमओ
पहली बार रक्तदान करने आया था तो काफी घबराहट थी। लेकिन अब डरने या घबराने जैसी कोई बात नहीं। समय-समय पर रक्तदान करता रहूंगा। - सावन सिंह, बड़ा बाजार
अक्सर अमर उजाला के रक्तदान शिविर में आता हूं। 29वीं बार रक्तदान किया है। पहली बार 18 वर्ष की आयु में रक्तदान किया था। - मोहित अग्रवाल, हार्टमन
आईएमए में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
आईएमए में आयोजित रक्तदान शिविर में मानव सेवा क्लब समेत अन्य सामाजिक संस्थाओं का सहयोग रहा। शिविर में 80 यूनिट रक्त दान हुआ। यहां रक्तदान करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। यहां ब्लड बैंक की निदेशिका डॉ. अंजू उप्पल, डॉ. सत्येंद्र, डॉ. विनोद पागरानी आदि मौजूद रहे।