{"_id":"5aecb3d54f1c1b61098b7e4e","slug":"181525461973-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में छूटा 10 लाख का जेवर पाकर खुशी से रो पड़ी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में छूटा 10 लाख का जेवर पाकर खुशी से रो पड़ी महिला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 05 May 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
Jewellery
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केनरा बैंक की राजेंद्रनगर शाखा में अपना लॉकर चेक करने गई महिला 10 लाख रुपये के जेवरों से भरा बैग बाहर ही रखा छोड़ आई। साल भर बाद दोबारा बैंक पहुंची महिला ने लॉकर से जेवर गायब देखे तो उसके होश उड़ गए। मैनेजर से शिकायत करने पहुंची तो उन्होंने जेवरों से भरा बैग उसके हाथ में रखा। बताया कि लॉकर रूम में मिला जेवरों भरा बैग स्टाफ ने सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रख लिया था। यह सुनकर खुशी के मारे महिला की आंखों में आंसू आ गए।
राजेंद्रनगर के नरेंद्र विहार में रहने वाली इंदु सेठी का राजेंद्रनगर की केनरा बैंक में लॉकर है। साल भर पहले वह अपने जेवर रखने गईं, लेकिन जेवर का बैग लॉकर में रखने के बजाय बाहर अलमारी में ही रखा छोड़ आईं। छह महीने तक बैग वहीं रखा रहा। एक दिन बैंक कर्मी दीपक की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने मैनेजर ललित गुप्ता को जानकारी दी। प्रबंधक ने इसकी उच्चाधिकारियों को सूचना देकर बैग सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखवा दिया। इस घटनाक्रम से अंजान इंदु सेठी एक साल बाद बैंक पहुंची तो लॉकर में जेवर न पाकर हैरान रह गईं। शुरू में प्रबंधक ने उन्हें उन्हें यह नहीं बताया कि उनका बैग यहीं छूट गया था। जब उनसे बैग में रखे जेवरों की डिटेल लेने के बाद यह साबित हो गया कि जेवर उनके ही हैं तब बैग उन्हें सौंपा गया। उन्होंने बताया कि बैग में उनकी एक सहेली के भी कुछ जेवर थे।