{"_id":"5942b7f74f1c1b0c708b46eb","slug":"181497544695-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुहेलखंड में बरेली कॉलेज का रहता है डीयू जैसा क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुहेलखंड में बरेली कॉलेज का रहता है डीयू जैसा क्रेज
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
स्नातक में प्रवेश लेने के मामले में रुहेलखंड में बरेली कॉलेज का क्रेज दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) जैसा है। छात्र हो या छात्रा सबकी पहली पसंद बरेली कालेज ही होता है। बरेली कॉलेज में हर साल सीटों से चार गुना तक आवेदन आते हैं। वहीं अवंतीबाई कॉलेज में भी सीटों से तीन गुना आवेदन आते हैं। मेरिट में जगह बनाने के लिए मारामारी रहती है। इनकी मेरिट भी काफी ऊंची रहती है।
बरेली कॉलेज हंगामों और विवादों के लिए भले ही चर्चाओं में रहता हो पर विवि की टॉपर्स की सूची में बरेली कॉलेज का ही दबदबा रहता है। अनुदानित कॉलेज होने के कारण यहां स्नातक की फीस भी काफी कम है। क्लास भले ही कम लग पाते हों पर यहां की फैकल्टी उच्चस्तरीय है। बरेली कॉलेज में पिछले साल ही करीब 16 हजार आवेदन आए थे। विवि इस बार केंद्रीकृत प्रवेश लेने जा रहा है। पंद्रह जून से आवेदन शुरू होेंगे। इस बार भी छात्रों की पहली पसंद बरेली कॉलेज बनने की उम्मीद है। छात्र सबसे पहले राजकीय और अनुदानित कॉलजों को ही चुनते हैं। इसलिए इस बार भी यहां प्रवेश पाने के लिए मारामारी रहने की उम्मीद है।
कहां कितनी सीटें
बरेली कॉलेज बरेली
बीए : 1840
बीकाम : 1040
बीएससी : पीसीएम : 780 जेडबीसी :780
बीकाम ऑनर्स :160
बीसीए : 160
बीबीए : 240
रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय
सीटें : बीए : 720
बीकॉम : 160
बीएससी : 160
साहू राम स्वरूप महिला कॉलेज
बीए : 740
बीकॉम ऑनर्स : 60
कन्या महाविद्यालय भूड़
बीए : 640
डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय आंवला
बीए : 480
बीएससी : 160
गन्ना उत्पादक महाविद्यालय बहेड़ी
बीए :640
बीकाम :160
बीएससी :160
आरपी डिग्री कालेज मीरगंज
बीए : 860