{"_id":"5942b2364f1c1b03388b4706","slug":"181497543222-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी और डिप्लोमा कोर्सेज के ऑनलाइन आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी और डिप्लोमा कोर्सेज के ऑनलाइन आवेदन शुरू
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर की प्रवेश प्रक्रिया दो दिनाें के लिए टाल दी गई है। लेकिन कैंपस में चल रहे पीजी और डिप्लोमा कोर्सेज के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। बृहस्पतिवार को अभ्यर्थी वेबसाइट की धीमी गति से परेशान रहे। दोपहर बाद वेबसाइट ठीक होने पर फार्म खुल पाए। 13 कोर्स में आवेदन मांगे गए हैं।
बताया जा रहा है कि यूपी बोर्ड के रिजल्ट का डाटा फीड न हो पाने की वजह से स्नातक स्तर के ऑनलाइन आवेदन शुरू करने का काम दो दिन के लिए आगे बढ़ाया गया है। यह 17 जून से शुरू होगा। केंद्रीय प्रवेश प्रक्रिया के तहत बृहस्पतिवार से ही इसे शुरू किया जाना था। हालांकि परास्नातक और डिप्लोमा के एमफार्मा, एमफिल इकोनॉमिक्स, एमफिल हिस्ट्री, एमए अप्लाइड इंग्लिश, एमए अप्लाइड फिलॉसफी, एमए अप्लाइड साइकोलॉजी, एमए इकोनॉमिक्स, एमए हिस्ट्री समेत 13 कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकेंगे।