फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बीए की डिग्री में फर्जीवाड़ा करने वाले गुरुजी फंसे

बीए की डिग्री में फर्जीवाड़ा करने वाले गुरुजी फंसे

Thu, 15 Jun 2017 06:12 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
बीए की डिग्री में फर्जीवाड़ा करने वाले गुरुजी फंसे
बरेली।
विज्ञापन

परास्नातक की अर्हता पूरी करने के लिए बीए की डिग्री में फर्जीवाड़ा करने वाले एक गुरुजी आखिरकार जांच के लपेटे में आ ही गए। विवि में बुधवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में मामला उठा जिसके बाद कुलपति ने उच्च स्तरीय जांच कराने को कहा है। उसके बाद डिग्री निरस्त करने का निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा विवि के उस बाबू की भी जांच होगी जिसने चार्ट बदला।
जितेंद्र कुमार निवासी खलीलपुर अमरू मुरादाबाद ने साल 2000 में व्यक्तिगत छात्र के रूप में बीए की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसमें उसके 1200 में 527 अंक यानी 43.9 फीसदी अंक आए थे। एमए के लिए न्यूनतम अंक 45 फीसदी और बीएड के लिए न्यूनतम 50 फीसदी अंक चाहिए होते हैं। जितेंद्र ने हिंदू कॉलेज से समाज शास्त्र विषय में एमए किया इसके लिए बीए 2002 की मार्कशीट लगाई जिसमें उसको 1200 में से 582 अंक यानी 48.5 फीसदी अंक मिले। उसके बाद उसने बीएड किया। मामला तब उछला जब उसने सहायता प्राप्त स्कूल आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय कूरी रवाना मुरादाबाद में हेड मास्टर के लिए हुए साक्षात्कार में उसका चयन हो गया। । इसमें भी खेल किया। सत्र लेट होने से बीएड 2009 में पूरा हुआ जबकि उसने 2008 से 2014 तक अपना शैक्षिक अनुभव प्रमाण पत्र दिया। बीए दो बार नहीं किया जा सकता। उसने विवि के एक बाबू के साथ मिलकर सारा खेल किया। परीक्षा समिति ने मामले की उच्च स्तरीय जांच समिति बना दी है। उसकी डिग्रियां निरस्त करने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन


मामला परीक्षा में रखा गया था जिसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। संबंधित बाबू पर भी जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed