{"_id":"5d195e538ebc3e3cf543a8dc","slug":"18-teachers-dismissed-over-fale-job-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी पाए18 शिक्षक-शिक्षिकाएं बर्खास्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी पाए18 शिक्षक-शिक्षिकाएं बर्खास्त
Mon, 01 Jul 2019 06:44 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 01 Jul 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
18 शिक्षकों की सेवाएं खत्म
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के बीएड सत्र 2004-05 के फर्जी प्रमाण पत्रों से शिक्षक पद हासिल करने वाले जनपद के 18 शिक्षक-शिक्षिकाओं की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। बीएसए राकेश कुमार ने जिले में अलग-अलग स्कूलों में तैनात ऐसे 18 शिक्षकों की सेवाएं खत्म करते हुए सहायक शिक्षा निदेशक बरेली को सूची भेजकर अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
जिन शिक्षकों की बर्खास्तगी की गई है, उनमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहारू खुटार के राजेश कुमार, सिंधौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिमरा की रेनू पवार, बंडा के प्राथमिक स्कूल सिसोरा सिसोरी के दिलीप कुमार, जलालाबाद के प्राथमिक स्कूल अल्हागंज-2 की संतोष कुमारी कनौजिया और उच्च प्राथमिक स्कूल खखूड़ी के विपिन कुमार द्विवेदी, मदनापुर के प्राथमिक स्कूल वमेला के कुम्मेद सिंह और वरी प्रथम के आशीष कुमार सिंह, मिर्जापुर प्राथमिक स्कूल दोषपुर नागर के अल्केश पांडेय, कांट के प्राथमिक स्कूल कहार गौटिया के मनोज कुमार तिवारी शामिल हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा मिर्जापुर के प्राथमिक स्कूल प्रथम की सुवर्णाना सिंह बघेल, कवरा बड़ा के जगत सिंह, सिंघापुर के शिव नंदन सिंह, दरियागंज के देवकी नंदन, कलान के प्राथमिक स्कूल तितुरी के रेखपाल सिंह, गोकुल नगला के मनोज कुमार, गढ़िया छबि के विपिन कुमार, कलान के अपर्णा सिंह और प्राथमिक स्कूल दसिया के पुष्पेंद्र कुमार की भी सेवाएं खत्म कर दी गई हैं। बीएसए ने बताया कि शिक्षकों की बर्खास्तगी सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन