{"_id":"6074a3a68ebc3edb54647a58","slug":"179-corona-positive-bareilly-news-bly443745239","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड पॉजिटिव: 179 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड पॉजिटिव: 179 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
डीएम आवास पर सैम्पलिंग करती एमएमयू की टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कोरोना वायरस का बढ़ता दायरा अब एयरफोर्स स्टेशन और आईएमए ब्लड बैंक तक पहुंच गया है। सोमवार को एयरफोर्स में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खलबली मच गई। उधर, परिवहन निगम के एआरएम (फाइनेंस) और डीएम आवास के दो कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। अफसरों ने संपर्क में आने वाले सभी स्टाफ को एहतियातन कोविड जांच के निर्देश दिए हैं।
आईएमए ब्लड बैंक में दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें होम आइसोलेशन पर भेज दिया गया है। ब्लड बैंक की इंचार्ज डॉ. अंजू उप्पल ने बताया कि संक्रमितों में एक सफाई कर्मचारी और दूसरा सिक्योरिटी गार्ड है। लैब में कोई भी संक्रमित नहीं है। दोनों को होम आइसोलेशन पर भेजकर नया स्टाफ तैनात किया गया है। संक्रमित मिलते ही पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया गया। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची में शामिल 179 संक्रमित की कॉन्टैैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि प्रत्येक संक्रमित के पिछले 14 दिनों में संपर्क में आने वालों की सूची तैयार की जा रही है। तीन से चार दिन बाद उनके परिजन और दोस्तों आदि का सैंपल लिया जाएगा।
सूची में माधोबाड़ी, मारवाड़ीगंज, इज्जतनगर, सिविल लाइंस, सर्वोदय नगर, भूड़, बड़ी बमनपुरी, गंगापुर, महानगर, कालीबाड़ी, शास्त्रीनगर, नीलकंठ फ्लैट्स, कृष्णा काउंटी, मेगा ड्रीम होम, ग्रीन पार्क, रामपुर गार्डन, राजेंद्रनगर, डीडीपुरम, अंबिका आवास, सुरेश शर्मा नगर, नवाबगंज, रिठौरा, नकटिया, आदर्शनगर, प्रभातनगर, पवन विहार, कानून गोयान, प्रेमनगर, बक्सरिया, ग्रेटर ग्रीन पार्क, आशीष रॉयल पार्क, इंडस्ट्रियल एरिया, मीना बाजार, आशुतोष सिटी, भोजीपुरा, सुभाषनगर, आईवीआरआई परिसर समेत अन्य इलाकों में संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
बिजली एक्सईएन की हालत बिगड़ी, दिल्ली रेफर
तीन दिन पहले संक्रमित मिले बिजली विभाग के स्टोर एक्सईएन की हालत बेहद गंभीर हो गई है। वह स्टेडियम रोड स्थित कोविड एल-3 अस्पताल में भर्ती थे। बताया जाता है कि दिल्ली पहुंचने पर अस्पताल ने प्लाज्मा थेरेपी के लिए कहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मेसेज के मुताबिक, बिजली विभाग के कर्मचारी थेरेपी में आने वाले खर्च का बंदोबस्त करने में जुट गए हैं।
बाहर से आए लोग भी मिले संक्रमित
जांच रिपोर्ट में गोरखपुर, उत्तराखंड, पूरनपुर (पीलीभीत), बीजामऊ आदि स्थानों से आए लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। इसकी वहां के प्रशासन को दे दी गई है।