{"_id":"5ce05410bdec2207272c475f","slug":"171558205456-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग: प्रेमिका से मिलने गए युवक की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनर किलिंग: प्रेमिका से मिलने गए युवक की पीटकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान (बदायूं)। कस्बे के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद में बीती रात प्रेमिका से मिलने उसके घर गए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक की मां ने युवती के पिता और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या का शिकार हुआ फैसल क्षेत्र के गांव कौल्हार के रहने वाले इंतजार अली का बेटा था। बाइक मैकेनिक फैसल ने मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद (चुंगी नंबर चार) में दुकान खोल रखी थी। दुकान से कुछ दूर रहने वाली एक लड़की से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। फैसल शुक्रवार रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था। रात करीब दो बजे प्रेमिका के परिवार वालों की आंख खुल गई तो फैसल उनकी पकड़ में आ गया। इसके बाद उन लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर फैसल को अधमरा कर दिया। इसके बाद युवती के पिता ने फैसल के परिवार वालों को फोन कर उसे ले जाने को कहा। इस पर युवक का बहनोई अरशद पुत्र नईम मौके पर पहुंचा और घायल फैसल को नगर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गया। इलाज के दौरान सुबह उसकी मौत हो गई। युवक की मां महरूनिशां की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने युवती के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया। अभी उन्हें जेल नहीं भेजा गया है।