{"_id":"5cdf152abdec2207680eb8d2","slug":"171558123818-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना की तैयारियों को लेकर दिए कई निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना की तैयारियों को लेकर दिए कई निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। 23 मई को होने वाली मतगणना की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना से संबंधित कार्यों को शीघ्र ही पूर्ण कर लें।
विद्युत सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि मतगणना के दिन विद्युत सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाए। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मतगणना स्थल पर साफ-सफाई सोमवार से नियमित तौर पर शुरू हो जाए। मतगणना के दिन सुबह छह बजे से मतगणना समाप्ति तक जिन कार्मिकों की ड्यूटी लगायी गई है, वे अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। नगर अभियंता को निर्देश दिए कि मतगणना स्थल पर जाने वाले रास्ते पर गड्ढे भरवा दें। डीएम ने निर्देशित किया कि मतगणना स्थल पर पास के बिना किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ब्यूरो