फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रेल नीर उपलब्ध, फिर भी बिक रहा है अन्य ब्रांड का पानी

रेल नीर उपलब्ध, फिर भी बिक रहा है अन्य ब्रांड का पानी

Thu, 02 May 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
रेल नीर उपलब्ध, फिर भी बिक रहा है अन्य ब्रांड का पानी
बरेली। जंक्शन पर अधिकारियों ने छापा मारकर अनधिकृत ब्रांड का 40 पेटी बोतल बंद पानी जब्त किया है। यह पानी वेंडरों ने प्लेटफार्म पर सीट के नीचे और अन्य जगहों पर छिपाकर रखा था।
विज्ञापन

बुधवार को सीएमआई राकेश सिंह और सीआईटी एके चौबे ने आरपीएफ और जीआरपी के साथ जंक्शन पर चेकिंग शुरू की। इस पर वेंडरों ने प्लेटफार्म पर सीट के नीचे और अन्य जगहों पर पेटियां छिपाकर रख दीं। तलाशी के दौरान टीम ने मिली 40 पेटियों को कब्जे में ले लिया है। सीआईटी ने बताया कि जंक्शन पर रेल नीर पर्याप्त मात्रा में है। किसी अन्य ब्रांड पानी नहीं बिकने दिया जाएगा। प्लेटफार्म के हर स्टाल पर रेल नीर 15 रुपये का बिकेगा। इसके पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं। इसके बाद भी कोई वेंडर ज्यादा रुपये लेता है तो उसकी शिकायत अधिकारियों से की जा सकती है।
विज्ञापन


रिजर्वेशन आफिस में धूल फांकती है स्वैप मशीन, वेंडरों पर शिकंजा
बरेली। ढाई साल पहले नोटबंदी होने पर रेलवे ने कैशलैस को बढ़ावा देने के लिए रिजर्वेशन काउंटर पर स्वैप मशीन मुहैया कराई थी। कुछ दिन तक रिजर्वेशन बाबुओं में क्रेज रहा। फिर उन्हें स्लिप का रिकार्ड रखना झंझट लगने लगा। करीब दो महीने बाद यात्रियों को मांगने पर भी स्वैप मशीन नहीं उपलब्ध कराई जा रही है। रेलवे अफसरों के निर्देशों के बावजूद रिजर्वेशन के बाबू मनमानी कर रहे हैं। वहीं, टिकट वेंडरों को स्वैप मशीन और पेटीएम से कैश लेने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed