फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   भाजपा आईटी सेल दफ्तर पर हमले का मामला- पुलिस के सामने कैसे उग्र हुई भीड़, जांच होगी

भाजपा आईटी सेल दफ्तर पर हमले का मामला- पुलिस के सामने कैसे उग्र हुई भीड़, जांच होगी

Fri, 26 Apr 2019 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
भाजपा आईटी सेल दफ्तर पर हमले का मामला- पुलिस के सामने कैसे उग्र हुई भीड़, जांच होगी
बरेली। मतदान के दिन भाजपा के आईटी सेल दफ्तर पर भीड़ के हमले के मामले में व्यापारी गुरुवार को डीआईजी से मिले। कहा कि बारादरी पुलिस के सामने भीड़ ने दफ्तर फूंकने और व्यापारियों पर हमले की कोशिश की। पुलिस ने दफ्तर तो सील कर दिया पर सीसीटीवी साक्ष्य के बाद भी भीड़ पर कार्रवाई नहीं की। डीआईजी ने एसएसपी को हमले के साथ ही बारादरी इंस्पेक्टर की भूमिका की जांच कराने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कई पदाधिकारी गुरुवार पूर्वाह्न 11 बजे डीआईजी राजेश कुमार पांडेय से मिले। महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना और जिलाध्यक्ष राजकुमार राजपूत ने बताया कि मतदान के दिन भारी संख्या में विपक्षी दलों से जुड़े लोगों की भीड़ रामवाटिका कॉलोनी स्थित व्यापारी नेता आशू अग्रवाल के घर पहुंची थी। आरोप था कि बेसमेंट में बने भाजपा आईटी सेल के दफ्तर से लोगों को फोन करके भाजपा के पक्ष में मतदान का बरगलाया जा रहा है। यह आरोप पूरी तरह गलत थे क्योंकि वहां केवल भाजपा के लोगों से ही संपर्क कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने को प्रेरित किया जा रहा था। बावजूद पुलिस-प्रशासन की किसी कार्रवाई पर व्यापारियों को आपत्ति नहीं है, जांच में सब साफ हो जाएगा। अफसोस इस बात का है कि भीड़ ने बारादरी इंस्पेक्टर और पुलिस के सामने व्यापारी के घर को आग लगाने, व्यापारियों पर हमले और कार से खींचने की कोशिश की। पुलिस मूकदर्शक बनी रही और बाद में भी उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी। वे लोग थाने पहुंचे तो इंस्पेक्टर का कहना था कि बिना अफसरों के निर्देश के वो रिपोर्ट नहीं लिख सकते। व्यापारियों ने घटनाक्रम से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो भी उन्हें सौंपे पर उन्होंने इसे दरकिनार कर दिया। व्यापारियों ने करीब दो सौ लोगों की भीड़ पर रिपोर्ट कराने और इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग की। डीआईजी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि पूरे प्रकरण की जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी से मिलने वालों में अमरजीत सिंह, मनोज अरोड़ा, दानिश जमाल, शोएब खान और गुरमीत सिंह आदि कई व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन


व्यापारियों की शिकायत एसएसपी को भेज दी गई है। उन्हीं के स्तर से भीड़ पर लगे आरोपों और इंस्पेक्टर की भूमिका की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। - राजेश कुमार पांडेय, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed