{"_id":"5cae48d3bdec220c2c2a229f","slug":"171554925779-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड बदलने से आरटीई के 118 आवेदन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड बदलने से आरटीई के 118 आवेदन निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आर्थिक कमजोर वर्ग के 118 होनहार छात्रों को आरटीई के तहत निजी स्कूलों में पढ़ाई कराने में वार्ड और अन्य समस्याएं आड़े आ गई हैं। सत्यापन में छात्रों का निवास स्थान दूसरे वार्ड में मिला तो कई छात्रों के गलत जानकारियां भरने से आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। जिसकी वजह से ये बच्चे निजी स्कूलों में प्रवेश की दौड़ से बाहर हो गए हैं।
नगर शिक्षाधिकारी देवेश राय के मुताबिक बुधवार तक नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्र के आवेदनों की सत्यापन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। सत्यापन के दौरान निरस्त हुए आवेदनों में बच्चे का निवास स्थान, प्रवेश की मांग किए जाने वाले निजी स्कूल अलग-अलग वार्ड में मिले। कुछ में बच्चों की आयु सीमा अधिक रही तो कुछ में पहचान पत्र, निवास स्थान का प्रमाण संलग्न नहीं था। साथ ही, कुछ आवेदनों में आय प्रमाण पत्र काफी पुराना लगा था। जिसके चलते भी कई आवेदन निरस्त हुए हैं। बता दें कि आरटीई के तहत होने वाले दाखिले में अभी देहात क्षेत्र के आवेदन की सत्यापन प्रक्रिया चल रही है।
आज लॉक हो जाएंगी सीटें
आरटीई के तहत बीएसए को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों का निजी स्कूलों में प्रवेश कराना है। नगर शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब बच्चों के प्रवेश होने हैं। जिसके चलते एक मार्च से पांच अप्रैल तक जिले भर में आरटीई प्रवेश के लिए 486 ऑनलाइन आवेदन हुए। अभी शहरी क्षेत्र का सत्यापन पूरा हुआ है। देहात क्षेत्र के सत्यापन भी जल्द पूरा हो जाएंगे।