{"_id":"5caba5c9bdec22144002f441","slug":"171554752969-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीआईसी के मनीष को तीन मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीआईसी के मनीष को तीन मेडल
राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीआईसी के मनीष को तीन मेडल
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
Link Copied
बरेली। पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज के मनीष कुमार ने फिर जलवा दिखाया है। जमशेदपुर झारखंड में इंडियन पावर लिफ्टिंग की ओर से 31 मार्च से पांच अप्रैल तक हुई राष्ट्रीय जूनियर एवं मास्टर्स पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में मनीष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मेडल जीते। इससे पहले भी माध्यमिक कॉलेजों की प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।
विज्ञापन
जीआईसी में कक्षा बारह के छात्र मनीष ने 120 प्लस में 200 किलो की बैठक, 120 किलो की बेंच प्रेस और 227.5 किलो की हेड लिफ्ट लगाते हुए 547.5 किलो भार उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। इसी भारवर्ग में एक्विपड में 260 किलो की बैठक, 135 किलो की बेंच प्रेस और 240 किलो की हेड लिफ्ट लगाते हुए कुल 635 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीता। फेडरेशन कप ओपन, जिसमें आयु की कोई सीमा नहीं होती, में 635 किलो वजन उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया। क्रीड़ा प्रभारी नईम अहमद ने बताया कि मनीष ने इस साल प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में कई मेडल जीते हैं। जूनियर नेशनल में भी उसने शानदार प्रदर्शन किया। मनीष की उपलब्धि पर प्रधानाचार्या डॉ. अवनीश कुमार, प्रणय कुमार, मुकेश कुमार समेत सभी शिक्षकों ने बधाई दी। नईम अहमद ने बताया कि 14 अप्रैल को राष्ट्रीय व्यायामशाला में होने वाली जिला स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता अब 19 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।