फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों पर पुलिस गफलत में

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों पर पुलिस गफलत में

Tue, 19 Feb 2019 01:48 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों पर पुलिस गफलत में
बरेली। गुलाबनगर में आईसेफ के प्रदर्शन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों को पुलिस गफलत का नतीजा मान रही है। सोमवार को एडीजी प्रेमप्रकाश ने इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए तो इंस्पेक्टर प्रेमनगर बलवीर सिंह ने इसे जुबान की फिसलन करार दिया। किला इंस्पेक्टर डीसी शर्मा का जवाब यह था कि वीडियो में देश विरोधी नारे हैं ही नहीं।
विज्ञापन

रविवार को गुलाबनगर में आईसेफ उत्तर प्रदेश की टीम के प्रदर्शन के वीडियो में कुछ लोग ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते दिखे तो उसे वायरल कर दिया गया। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए सोमवार को एडीजी ने ट्वीटर पर बरेली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर इंस्पेक्टर प्रेमनगर ने एसएसपी ऑफिस को बताया कि जिंदाबाद-मुर्दाबाद कहने की गफलत में ऐसा हुआ। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने किला पुलिस को रिपोर्ट के आदेश दिए तो उन्होंने वीडियो में ऐसा कुछ भी न होने की बात कहकर रिपोर्ट नहीं दर्ज की।
विज्ञापन


हमारे पास जो वीडियो आया है, उसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने की पुष्टि नहीं हुई है। दूसरे वीडियो की जांच कराई जा रही है। - अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed