फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   योगी सरकार के खिलाफ प्रसपा का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

योगी सरकार के खिलाफ प्रसपा का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Thu, 07 Feb 2019 06:44 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
योगी सरकार के खिलाफ प्रसपा का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
बरेली। किसान, नौजवान और मुसलमानों की उपेक्षा के विरोध में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) लोहिया कार्यकर्ताओं ने पहले सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना दिया। फिर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां कलक्ट्रेट गेट खोलकर अंदर जाने लगे तो पुलिस कर्मियों से उनकी नोकझोंक हो गई। आधे घंटे की नारेबाजी के बाद भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में राज्यपाल के नाम 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद शाहिद और जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव की अगुवाई में प्रसपा कार्यकर्ताओं ने किसान, मुसलमान और नौजवानों की बदहाली पर योगी सरकार को चेताया। कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में तीनों ही बहुत परेशान हैं। महिला सशक्तीकरण के बजाय उनका शोषण किया जा रहा है। कानून व्यवस्था बदहाल है। हत्या, लूट, डकैती, फिरौती रंगदारी की घटनाएं बढ़ी हैं। प्रसपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट गेट पर पुलिस कर्मियों से अंदर जाने को लेकर धक्का मुक्की भी की। बाद में 17 सूत्रीय ज्ञापन देकर धरना समाप्त घोषित कर दिया गया। ज्ञापन देने वालों में डॉ. मो. खालिद, बेचेलाल गंगवार, धनंजय शर्मा, डॉ. रविंद्र यादव, अशोक यादव समेत बड़ी संख्या में प्रसपा कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed